मथुरा: मकान की तीसरी मंजिल में लगी भयानक आग, एक महिला की मौत

मथुरा। मथुरा के वृंदावन इलाके में रविवार तड़के एक घर की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।

fire accident in mathura woman died many injured

घटना वृंदावन कोतवाली इलाके के गौरा नगर की है, जहां रविवार सुबह करीब 4:30 बजे जगदीश पुत्र बिहारी लाल के मकान में तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। घर में आग को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी पर मौके पर दमकल विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन उस बीच दो महिला सहित तीन लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए।

घटना में करीब 9 लोगों की दम घुटने से तबीयत भी बिगड़ गई। 3 महिलाओं की आग से झुलसने से गंभीर हालत हो गई, जिनमें से एक महिला रेखा की मौत हो गई। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से मकान में आग लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+