देवकीनंदन ठाकुर समेत 6 पर FIR दर्ज, घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का है आरोप

मथुरा। कथावाचक और शांति सेवाधाम के ट्रस्टी देवकीनंदन ठाकुर और उनके दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर एक महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। इस मामले की विवेचना मथुरा जिले के सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार कर रहे हैं। बता दें कि महिला ने सोमवार को सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार के समक्ष अपने 161 के बयान दर्ज कराये। जल्द ही पुलिस महिला के 164 के बयान दर्ज कराएगी।

FIR registered against 6 including Devkinandan Thakur

Recommended Video

    देवकीनंदन ठाकुर समेत 6 पर FIR दर्ज, घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का है आरोप

    24 फरवरी की घटना
    जानकारी के मुताबिक, थाना हाईवे की एक कालोनी में 24 फरवरी को अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट, महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप देवकीनंदन ठाकुर, भाई विजय शर्मा, गजेंद्र, श्यामसुंदर, अमित और धर्मेंद्र निवासी वृंदावन पर लगा था। पीड़िता के पति ने थाना हाईवे में 27 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था।

    क्या कहा सीओ रिफाइनरी ने
    सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार ने बताया कि महिला ने छेड़छाड़ की बात स्वीकारी है। अब जल्द ही 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। विवेचना के सारे सुबूत एकत्रित होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़िता के घर की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

    कौन है देवकीनंदन ठाकुर
    देवकीनंदन ठाकुर ब्रज के बड़े कथावाचकों में शुमार हैं और देश-विदेश में उनकी कथाएं होती रहती हैं। भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर पर थाना हाईवे क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले अनुसूचित जाति के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों के अनुसार जब मौके पर सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो सभी आरोपी भाग खड़े हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+