मथुरा में फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार, कई लोगों से कर चुका है अवैध वसूली
मथुरा। मथुरा-वृंदावन पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया शातिर आरोपी लोगों से अवैध वसूली कर रहा था और अपने आपको जवाहर बाग कांड की जांच में शामिल सीबीआई अधिकारी बताया था।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
वृंदावन पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोगों से सीबीआई अधिकारी बनकर अवैध वसूली की गई है। सूचना के आधार पर पुलिस सीबीआई अधिकारी को पकड़ने की फिराक में थी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि वृंदावन कोतवाली इलाके के जयपुर मंदिर के पास शातिर फर्जी सीबीआई अधिकारी लोगों से अवैध वसूली कर रहा है पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कई लोगों से कर चुका है अवैध वसूली
शातिर के कब्जे से फर्जी सीबीआई का कार्ड, लेटर पैड, जैकेट, एक नकली पिस्टल, दो आधार कार्ड, मोबाइल और नगदी बरामद की है। जांच में पता चला है कि आरोपी अपने आप को सीबीआई अधिकारी बताता था। लोगों से कहता था कि वह जवाहर बाग कांड की जांच में लगा हुआ है। कुछ लोग अवैध रूप से जो काम कर रहे थे उनसे भी अवैध वसूली करने की बात सामने आई है।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस उन्हें भी चिन्हित कर कार्रवाई में जुटी हुई है। सीओ रमेश तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया शातिर आरोपी कृष्णकांत राघव मथुरा के तहसील मांट इलाके के मांट मुला का रहने वाला है। पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications