मथुरा: मंदिर में नमाज पढ़ने वाला फैजल खान निकला कोरोना पॉजिटिव, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
मथुरा। नंदगांव के नंंदबाबा मंदिर में अपने एक साथी के साथ नमाज पढ़ने वाले फैजल खान को मथुरा पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फैजल एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया है। मथुरा की एसओजी टीम और पुलिस उसके फैजल के अन्य तीन साथियों की तलाश में जुटी है। फैजल मंदिर में नमाज पढ़ने को सौहार्द की बात कह रहा था। बता दें, 31 अक्टूबर की दोपहर को नंदगांव के नंदबाबा मंदिर परिसर में फैजल खान और उसके साथी चांद मोहम्मद ने नमाज पढ़ी थी। इनके साथ ही आलोक रतन और नीलेश गुप्ता ने उनके फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किए थे।

मंदिर प्रबंधन ने चारों के खिलाफ दर्ज करवाई है एफआईआर
दो नमाजी सहित चारों लोग नई दिल्ली की खुदाई खिदमतगार संस्था के सदस्य हैं। फैजल खान और उसके साथी चांद मोहम्मद ने मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी थी। इस मामले में मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने दो नमाजी सहित चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की आशंका जताई थी। इस पर मथुरा पुलिस ने कई एंगल से जांच शुरु करने के साथ ही चारों की तलाश तेज कर दी।
शाहीन बाग से गिरफ्तार किया गया था फैजल खान
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसओजी टीम को इस कार्य में लगाया। एसओजी की टीम ने मंदिर में नमाज पढ़ने वाले फैजल खान को शाहीन बाग जामिया नगर से गिरफ्तार कर लिया। एसओजी टीम फैजल को मथुरा ले आई। मंगलवार को फैजल खान को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें, मंदिर में नमाज पढ़े जाने को लेकर हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त है।












Click it and Unblock the Notifications