घर में मिली बीवी की लाश, PAC जवान के खिलाफ दहेज हत्या का केस
Mathura News, मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पीएसी जवान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत के बाद पीएसी जवान सहित उसके परिजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि पीएसी जवान उनकी बेटी का शोषण करता था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मामला मथुरा जिले के हाईवे थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी इलाके का है। पीएसी जवान सुनील की पत्नी सरस्वती की मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के गले पर चोट के निशान थे।
वहीं, मृतका के पति सुनील की मानें तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सरस्वती के भाई की तहरीर पर पति सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर के मुताबिक, महिला की शादी 6 साल पहले सुनील से हुई थी। सुनील पीएसी की बटालियन 41 में गजियाबाद में तैनात है, जो मथुरा आया था। सरस्वती के दो बच्चे भी थे। रात में सरस्वती की हत्या कर दी गई।। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications