चप्पल कांड: पति के साथ फरार हुई मथुरा की BJP पार्षद दीपिका रानी गिरफ्तार

मथुरा। चप्पल कांड में फरार चल रहीं बीजेपी की पार्षद दीपिका रानी और उनके पति पुष्पेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पिछले दिनों मथुरा नगर निगम की बैठक में किसी बात से खफा होकर भाजपा पार्षद दीपिका रानी सिंह ने नगर आयुक्त रविंद्र कुमार को चप्पल मारी। हालांकि चपप्ल नगर आयुक्त को ना लगकर उनके पीए को जाकर लगी। बैठक में मौजूद दूसरे नेताओं और कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। जिसके बाद थाना कोतवाली में पार्षद और उनके पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

Recommended Video

    चप्पल कांड: पति के साथ फरार हुई मथुरा की BJP पार्षद दीपिक रानी गिरफ्तार
    BJP Councilor Deepka Rani arrested in mathura

    दरअसल, मथुरा के मुकुंद पैलेस में 17 जुलाई को मथुरा वृन्दावन नगर निगम की बजट बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। पार्षद अपने अपने वार्डों में प्रस्तावित और हुए विकास कार्यों को लेकर हंगामा करने लगे। इसी बीच वार्ड 24 की पार्षद दीपिका रानी सिंह मंच पर बैठे नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ के पास पहुंचीं। दीपिका रानी का कहना है कि, उन्होंने वार्ड में हुए कार्यां की सूची और कुछ अन्य समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से बात की तो उन्होंने हाथ पकड़कर झटका और कहा कि चल बैठ जा। इस पर मुझे गुस्सा आ गया।

    वहीं, नगर आयुक्त ने कहा कि बैठक शुरू होने से पहले ही पार्षद दीपिका रानी ने हंगामा शुरू कर दिया था। उन्होंने मुझसे और अन्य अधिकारियों से गाली गलौच भी की। जब पीए ने समझाया तो उसको चपल्लों से पीट दिया। नगर आयुक्त ने पार्षद पर एफआईआर के लिए तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज होते ही पार्षद और उनके पति फरार हो गए थे। एसएसपी के निर्देश पर कई टीमें दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं।

    फरार दोनों लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई लोग हिरासत में ले रखे थे। सीओ सिटी आलोक दुबे ने बताया कि मामले में बीजेपी पार्षद दीपिका रानी व पति पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 332, 353, 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी अधिकारी सदन कार्यवाही राजकुमार मित्तल ने ये एफआईआर दर्ज कराई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+