Amit Shah की पत्नी Sonal Shah पहुंची Mathura, गिरिराज प्रभु के दर्शन कर मांगी खास मन्नत

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह पहुंचीं। उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। फिर उन्होंने गोवर्धन पहुंच कर गिरिराज जी के दर्शन कर मन्नत भी मांगी।

मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न, मांगी मन्नत
आपको बता दें कि सोनल शाह का गोवर्धन से बेहद लगाव है। सोनल शाह का इस साल में ये मथुरा का दूसरा दौरा है। मंगलवार को पहुंची केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी ने परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा स्थित मुखारविंद मंदिर पहुंच कर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक करके पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी। दानघाटी मंदिर के सेवायत दीप चंद्र पुरोहित और महेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। मंदिर में सेवायतों ने सोनल शाह को प्रसादी के रूप में दुपट्टा, चंदन और प्रसाद भेंट किया।

Amit Shah wife Sonal Shah reached Mathura sought a special vow after visiting Giriraj Prabhu

गोवर्धन में आकर मन को शांति मिलती है - सोनल शाह
सोनल शाह ने कहा कि गोवर्धन में आकर मन को शांति मिलती है। गिरिराज जी के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई है। इसके बाद गोवर्धन से सोनल शाह अधिकारियों के काफिले के साथ वृंदावन की ओर निकल गई। इस दौरान मथुरा वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा के प्रतिनिधि रमाकांत पचौरी और सीओ राम मोहन शर्मा ने उनकी अगुवानी की। इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेई ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय, हरवान सिंह, आदि भी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+