लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में महिला से रेप, यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा पुलिस ने पकड़ा क्लीनर
मथुरा। यहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक चलती डबल डेकर बस में महिला का बलात्कार हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उक्त बस को मांट टोल प्लाजा पर जा रोका। उसके बाद उस प्राइवेट बस के क्लीनर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रवि के तौर पर हुई।

संवाददाता ने बताया कि, डबल डेकर प्राइवेट बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस के मथुरा जिले में प्रवेश करते ही यमुना एक्सप्रेसवे पर महिला यात्री के साथ बस में ही वारदात हुई। बाद में घटना के बारे में पुलिस की डायल-112 को सूचना मिली। पुलिस ने पीड़ित महिला की सूचना के आधार पर यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा पर प्राइवेट बस को रुकवा लिया और आरोपी क्लीनर रवि को दबोच लिया।

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने कहा कि, ऐसा बताया जा रहा है कि उस बस में करीब 30 से 40 सवारियां मौजूद थीं। मगर, घटना के वक्त कितने लोग थे और किस जगह वारदात को अंजाम दिया गया, यह पता किया जा रहा है। बहरहाल, एफ आई आर दर्ज कर ली गई है।













Click it and Unblock the Notifications