मथुरा: जिला अस्पताल के CMS सहित 28 लोग कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में जिला अस्पताल के सीएमएस सहित 28 कोरोना के मामले एक साथ सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तो जिला अस्पताल के सीएमएस भी कोरोना की चपेट में आ गए। सीएमएस डॉ. आरएस मौर्य सहित 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में जिला अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। वहीं, सीएमएस से जुड़े लोगों को क्वारंटाइन भी किया गया।
Recommended Video

ग्रामीण इलाकों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वायरस
अब लगातार ग्रामीण इलाकों से कोरोना के पॉजिटिव मरीज निकल कर सामने आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में कोरोना ने पूरी तरह पैर पसार लिए हैं। अब उसे नियंत्रण करना बड़ा मुश्किल साबित हो रहा है। इधर, जनपद में आए प्रवासी मजदूरों ने भी प्रशासन की मुश्किल को बढ़ा दिया है।अधिकतर प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिन्होंने ग्रामीण इलाकों में कोरोना को फैलाया है। वहीं, जनपद के पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट से नहीं बच पा रहे। कई थाना इलाकों के पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं, अभी भी 2 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं।
जिले में अब तक कोरोना से सात लोगों की मौत
अब जिले के कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो आंकड़ा 210 तक पहुंच चुका है। वहीं, काफी संख्या में मरीज ठीक भी हो चुके हैं। अब जनपद में 117 कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं। जिले में अब तक कोरोना से सात लोगों की मौत भी हो चुकी है। अनलॉक-1 में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखकर हर कोई परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications