Mathura: बरसाना में दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, राधारानी के जन्मोत्सव पर उमड़ पड़ा भक्तों का सैलाब
मथुरा के बरसाना में राधारानी का जन्मोत्सव मनाने पहुंचे आधा दर्जन श्रद्धालु भीड़ में दम घुटने से बेहोश हो गए। इनमे से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। इसा घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
बता दें कि राधारानी का जन्मोत्सव मनाने के लिए 22 सितंबर की रात बरसाना में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बरसाना की सकरी गलियों से होकर श्रद्धालुओं की भीड़ राधारानी मंदिर की ओर बढ़ने लगी तो श्रद्धालु एक दूसरे को धक्का मुक्की करते नजर आए। उमस भरी गर्मी और भीड़ के दबाव में मंदिर पहुंचने से पहले ही आधा दर्जन श्रद्धालु दम घुटने से बेहोश हो गए।

इस दौरान प्रयागराज की 40 वर्षीय महिला मंदिर परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके बाद जैसे-तैसे पुलिस अधिकारियों ने महिला श्रद्धालु को भीड़ से अलग किया। मंदिर में मौजूद आपातकालीन चिकित्सा द्वारा महिला को उपचार दिलाया गया। इसके बाद 23 सितंबर को प्रात: 4 बजे जैसे ही मंदिर में राधारानी का अभिषेक शुरू हुआ, तो भीड़ का दबाव और बढ गया।
इस दौरान 5 श्रद्धालु और बेहोश हो गए, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार को ले जाते समय प्रयागराज की महिला श्रद्धालु राजमणि (60) व एक अज्ञात व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications