Mandla स्कूल पेशाब कांड में केस दर्ज, पानी की बोतल में पेशाब, मंत्री कुलस्ते बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई
Mandla News: एमपी के आदिवासी जिले मंडला के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में सामने आए पेशाब कांड में पुलिस ने अज्ञात तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। स्कूल में अभिभावकों के हंगामे और शिकायत के बाद केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, बिछिया विधानसभा विधायक नारायण सिंह पट्टा और निवास विधानसभा के विधायक डा अशोक मर्सकोले पहुंचे।
सरकार ने इस मामले में भी गंभीरता दिखाई और केस दर्ज करने के निर्देश दिए। अब पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी हैं। पीड़ित छात्राओं के अलावा स्कूल के अन्य स्टूडेंट और स्टाफ के बयान दर्ज किए गए हैं। पीड़ित छात्राओं के बताए अनुसार घटना के वक्त जिन पांच छात्रों का जिक्र हो रहा हैं, उसने भी सघन पूछताछ की जा रही ।
इधर मामले की खबर लगने पर मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद और केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते स्कूल पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जताई। स्कूल प्रबंधन से जब मंत्री कुलस्ते ने सवाल-जबाव किए तो स्टाफ की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। स्थानीय प्रशासन को भी उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष और जल्द जांच करने कहा हैं। कुलस्ते बोले कि इस घटना को अंजाम जिन भी लोगों ने दिया हैं, उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई।

वहीं बिछिया विधानसभा विधायक नारायण सिंह पट्टा और निवास विधानसभा के विधायक डा अशोक मर्सकोले भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित छात्राओं और उनके पैरेंट्स से मुलाकात की। दोनों विधायकों ने घटना की निंदा की। साथ ही पढ़ने-लिखने वाली जगह पर इस तरह की गतिविधियों के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। विधायक मर्सकोले ने कहा कि यदि इस घटना को अंजाम देने वाले यदि कोई स्टूडेंट शामिल हैं, तो उन पर नियंत्रण, निगरानी रखने की जिम्मेदारी प्रबंधन की होती हैं। यह घटना बताती है कि ड्यूटी पर मौजूद शिक्षक और अन्य लोगों के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई हैं।
आपको बता दें कि स्कूल में ग्यारहवी क्लास में पढ़ने वाली तीन छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब भरकर रख दी थी। जब छात्राओं ने पानी पीने के लिए बोतल खोली तो उसमें पेशाब की गंध से मामले का खुलासा हुआ। पैरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications