UP Politics: EVM पर क्या बोलीं डिंपल यादव? उन्होंने कहा- सामने आना चाहिए इलेक्टोरल बांड का भी सच
UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से ही मैनपुरी सांसद डिंपल यादव अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में लगातार जनसंपर्क कर रही हैं और भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला बोल रही हैं।
अब जनसंपर्क के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर भी बयान दिया है। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ईवीएम मतदान पर लोगों को शंका है। लोग बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर लोगों के मन में असमंजस है। पिछले चुनाव में भी लोगों ने यह बात बोली थी। लोगों ने बताया कि हमने वोट किसी और को दिया और हमारा वोट निकला ही नहीं।
सांसद डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में पूरी मजबूती के साथ उतर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि विरोधी पार्टी अगर मैनपुरी से प्रत्याशित घोषित करने में देरी कर रही है तो उनके मन में जरूर कोई शंका चल रही है।
वहीं मीडिया कर्मियों द्वारा अपर्णा यादव की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होने को लेकर पूछे गए सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि मुझे इस मुलाकात का कोई संज्ञान नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी में हूं। अपर्णा यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अपर्णा यादव कई बार मुख्यमंत्री से मिल चुकी हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है।
इलेक्टोरल बांड की सच्चाई आनी चाहिए सामने
जदयू कार्यालय में इलेक्टोरल बांड मिलने के बारे में उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह जदयू का मामला है। रेडियो के नेता ही इसके बारे में बता सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्टोरल बांड की जो भी सच्चाई है वह जनता के सामने आनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications