चावल से भरा ट्रक पलटते ही लग गई भयंकर आग, ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जले

Mainpuri news, मैनपुरी। मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने के बाद उसमें आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले ट्रक ड्राइवर और क्लीनर है। ट्रक में चावल भरा हुआ था जो सिद्धार्थ नगर से अहमदाबाद के लिए जा रहा था। हादसा थाना कुर्रा इलाके में सुबह तड़के हुआ है।

two burnt alice after truck caught fire on agra lucknow expressway

चावल से भरा ट्रक पहले अनियंत्रित होकर पलटा उसके बाद आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। उसके बाद ट्रक की केबिन से दोनों के शव को निकालकर कब्जे में ले लिया।

two burnt alice after truck caught fire on agra lucknow expressway

फतेहपुर में हुआ बड़ा हदसा, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी के फतेहपुर में ट्रक ने तेज रफ्तार आल्टो कार को टक्कर मारी जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस भयानक हादसे में सगे भाई समेत पति-पत्नी व 2 साल के मासूम बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार खागा तहसील के रहने वाले रामकिशन पुत्र प्रेमचंद्र अपने भाई संतोष समेत परिवार के लोग बांदा जनपद से पुत्र आशु की मन्नत उतारकर वापस आ रहे थे। तभी खागा तहसील के निकट महिचा मंदिर के निकट पंचर ट्रक में पीछे से टाकरा गई। कर की स्पीड अधिक होने से भीषण टक्कर हो गई जिससे पत्नी किरण 35 वर्ष, रामकिशन 35 वर्ष, संतोष 37 वर्ष व आशु पुत्र रामकिशन 02 वर्ष की मौत हो गई जबकि संतोष की पत्नी प्रीती गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित करते हुए गंभीर रूप से घायल प्रीती को कानपुर रेफर कर दिया। उधर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत होने पर गांव में कोहराम मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+