सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव: सूत्र

मैनपुरी, 20 जनवरी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपा के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि मैनपुरी से अखिलेश यादव को आमंत्रण भेजा गया है कि आप यहां से चुनाव लड़ें। इसके साथ ही भारी मतों से जीत हासिल करने का भरोसा भी दिलाया गया है।

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav may contest elections from Mainpuri Karhal seat

Recommended Video

    UP Election 2022: Yash Bharti Samman, Pension को लेकर Akhilesh Yadav का ये वादा | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश को लिखित रूप से सौंपा प्रस्ताव

    दरअसल, मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के जिला संगठन ने गुरुवार को लिखित रूप में अखिलेश यादव को करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव सौंपा है। प्रस्ताव देने के लिए मैनपुरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और जिला महासचिव रामनरायन बाथम बुधवार शाम ही लखनऊ पहुंच गए थे, जबकि करहल के सपा विधायक सोबरन सिंह यादव और एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह गुरुवार सुबह लखनऊ पहुंचे। सुबह 11 बजे बाद चारों की पार्टी ऑफिस में अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। इस दौरान सभी ने अखिलेश यादव से अनुरोध किया कि वह करहल विधानसभा से चुनाव लड़ें। उन्होंने चुनाव में बड़ी जीत मिलने का दावा भी किया।

    अखिलेश ने जल्द निर्णय लेने की बात कही

    देवेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया है। वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका अंतिम निर्णय आजमगढ़ की जनता से बात के बाद जल्द लेने की बात कही है। बता दें, करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का सात बार कब्जा रहा है। इस विधासभा सीट से 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी के बाबूराम यादव, 1989 और 1991 में समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) और 1993, 1996 में सपा के टिकट पर बाबूराम यादव विधायक निर्वाचित हुए। 2000 के उपचुनाव में सपा के अनिल यादव, 2002 में बीजेपी और 2007, 2012 और 2017 में सपा के टिकट पर सोवरन सिंह यादव विधायक चुने गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+