लड़की की मिली लाश, कातिल कौन! पिता और प्रेमी पर शक में उलझी पुलिस
Mainpuri news, मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या को ऑनर किलिंग बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लड़की के पड़ोस के रहने वाले लड़के से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था जिसका परिवार वाले विरोध करते थे। इसी के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच और आरोपी की खोज में जुट गई है। हालांकि लड़की के पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ ही हत्या का केस दर्ज कराया है।
दरअसल घटना थाना बेवर इलाके के जलालपुर गांव की है। यहां की रहने वाली युवती के पड़ोस के ही रहने बाले लड़के से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसका लड़की के परिवार वाले विरोध करते थे। कई बार लड़की के साथ मारपीट करके धमकाया भी गया। जिसके बाद लड़की के घर वालों ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर घटना की गहराई से जांच में जुट गई है। पुलिस घटना की सही वजह जानने में जुटी हुई है कि आखिर लड़की की हत्या किसने की है। हालांकि मृतक लड़की के पिता ने उसके प्रेमी पर ही हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोप के आधार पर प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें-नारायणी नदी में छोड़े गए 40 घड़ियाल, फोटो लेने के लिए उमड़ी भीड़