मैनपुरी: नाबालिग को अकेला पाकर घर में घुसा पड़ोसी युवक, तमंचे की नोंक पर किया रेप
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में नाबालिग से तमंचे की नोंक पर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले युवक ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया और घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

घर में अकेली थी किशोरी
मामला मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र का है। यहां एक घर में 14 साल की किशोरी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और तमंचे की नोंक पर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
मां को बताई आपबीती
मां के घर पहुंचने पर डरी सहमी किशोरी ने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने मां से कहा कि युवक ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी है। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 452, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं, बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications