मैनपुरी: रिश्ते के फुफेरे भाई और दोस्त ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कक्षा 10 की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि फुफेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, घटना मैनपुरी जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा गांव के ही अपने ममेरे भाई के यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में गई थी। वह घर वापस आते समय शौच के लिए खेत में गई। पीड़िता का आरोप है कि वापस आते समय रास्ते में गांव के रिश्ते में लगने वाली बुआ के लड़के अंकित और उसके दोस्त सनी ने उसे रोक लिया और अंधेरे का लाभ उठाकर उसे खेत में खींच कर ले गए।

परिजनों को बताई आपबीती

परिजनों को बताई आपबीती

पीड़िता ने बताया कि दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो लड़की के पिता उसकी खोज में खेतों की तरफ गए। जहां पीड़िता बदहाल अवस्था में मिली। लड़की का पिता उसे घर लाए पूछताछ की तो युवती ने बताया फुफेरे भाई अंकित और उसके दोस्त सनी ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

क्या कहा एसपी ने

क्या कहा एसपी ने

वहीं, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी और पीड़िता दोनों ही एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, जल्दी ही पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+