एक्सप्रेस-वे पर हाई स्पीड में चल रही MG Hector खड़े ट्रक में घुसी, उड़े परखच्चे, चार लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेस वे पर कुर्रा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार में चल रही एक MG Hector कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कार में सवार चार युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि हादसे के समय कार की स्पीड करीब 120 से भी अधिक रही होगी। हादसे में करने वाले चारों लोगों की पहचान हो चुकी है।

चारों मृतक कोलकाता के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी विनोद कुमार द्वारा बताया गया कि मृतकों की पहचान उनके पास से मिले दस्तावेज के आधार पर आदिल, जीशान, अमन और तूसीव के रूप में हुई है। उनके परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही मृतकों का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
परिजनों के कोलकाता से मैनपुरी आने के बाद पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना स्थल से कार को हटवाते हुए कब्जे में ले लिया गया है और एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है।
आधी कार हो गई क्षतिग्रस्त
बताया जा रहा है कि कार की स्पीड अधिक होने के चलते कार चालक हाईवे पर खड़े ट्रक को नहीं देख पाया होगा। जब तक वह अपनी गाड़ी को नियंत्रित करता तब तक गाड़ी ट्रक में टकरा गई होगी।
रफ्तार अधिक होने के कारण ही कार कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और कार पिचक कर आधी हो गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग उसी में दब गए। हालांकि वहां से गुजर रहे लोग जब मौके पर पहुंचे तो दो लोगों की सांसे चल रही थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनको भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications