आधी रात में बनाए संबंध फिर जबरदस्ती पत्नी से ये काम करवाना चाहता था पति, इनकार करने पर की हत्या

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में दादा और पोती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। डबल मर्डर को खुद युवती के पति ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। मामले में आरोपी पति और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है। 27 नबंवर की रात डबल मर्डर की वारदात हुई थी।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

थाना कुरावली इलाके के खेतूपुरा नौरंगपुर गांव में बीती 27 नबंवर की रात को महिला सोनी और उसके बाबा रामचंद्र की हत्या कर दी गई। महिला सोनी अपने मायके खेतूपुरा नौरंगपुर गांव में अपने बाबा रामचंद्र के साथ रह रही थी। डबल मर्डर की घटना के बाद से गहराई से पड़ताल में जुटी पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया।

दीवार फांदकर घर में कूदा पति और उसका दोस्त

दीवार फांदकर घर में कूदा पति और उसका दोस्त

महिला सोनी की शादी जनपद एटा के थाना जसरथपुर के गांव नगला उम्मेद में हुई थी। शादी के कुछ समय बीतने के बाद से ही सोनी अपने मायके में अपने बृद्ध बाबा रामचंद्र के पास रह रही थी। पति संतोष नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी मायके में रहे। उसे पत्नी के किसी से प्रेम संबंधों का भी शक था। 27 नबंवर को संतोष अपनी ससुराल थाना कुरावली के खेतूपुरा नौरंगपुर गांव पहुंचा, यहां वह अपने दोस्त नेपाल से मिला। संतोष और उसका दोस्त नेपाल रात करीब साढ़े नौ बजे जिस घर में सोनी और उसके बाबा रामचंद्र सो रहे थे वहां दीवार फांदकर कूद गए।

पहले खुद बनाए पत्नी से संबंध, फिर...

पहले खुद बनाए पत्नी से संबंध, फिर...

संतोष ने पत्नी सोनी से पहले खुद संबंध बनाए, फिर दोस्त नेपाल के पत्नी से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनवाना चाहता था। पत्नी ने विरोध किया, शोरशराबा सुनकर सोनी के बाबा रामचंद्र जाग गए। उनके विरोध करने पर नेपाल सिंह ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया, जिससे उनका सिर दीवार में जाकर लगा, उसके बाद संतोष और नेपाल सिंह ने अंगौछा से उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद विरोध कर रही सोनी की उसके दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिल डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से गहराई से जांच में जुटी पुलिस डबल मर्डर के हत्यारों तक पहुंच गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाना कुरावली के अलूपुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+