यूपी: SP अजय कुमार बता रहे हैं पावरफ़ुल मंत्र 'स्वदेशी', बोले- इससे होगा बड़ा फायदा

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी पुलिस के एसपी अजय कुमार कोरोना को मात देने के उपाय अलग ढंग में लोगों को बता रहे हैं। एसपी अजय कुमार एक अक्षर के मंत्र 'स्वदेशी' का जिक्र कर रहे हैं। वह कहते हैं- 'स्वदेशी का महामंत्र, हारेगा कोरोना तंत्र'

कई लोग इस बात को समझ नहीं पाते, तो वे इसका मतलब भी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'स्वदेशी' एक छोटा किन्तु बहुत ही पावरफ़ुल 'मंत्र' है। सभी जन इसका पालन करें और सुखद परिणाम देखें। उन्होंने कहा 'स्वदेशी' का फुलफॉर्म है-
स्व-स्वच्छता- ख़ास तौर पर हाथों की स्वच्छता बहुत ज़रूरी है। द-दूरी-एक दूसरे से कम से कम 6 फ़ीट की दूरी बहुत ज़रूरी है। इ-इच्छाशक्ति। घर में बैठे रहने के लिए इच्छा शक्ति की मज़बूती ज़रूरी है। 14 से 28 दिन तक परिवार से दूर क्वारंटाइन सेंटर में बिताने से लाख गुना अच्छा है कि अपने घर में ही बैठ लिया जाए।

Mainpuri SP ajay kumar suggest Swadeshi mantra to people during lockdown
फिर, श- यानी शारीरिक शक्ति। इसके लिए आप पौष्टिक खाएं, जैसे तले-भुने, मिर्च-मसालेदार या गरिष्ठ/मांसाहारी भोजन से परहेज़ करें। और ई यानी- ईमानदारी। ईमानदारी से लॉकडाउन का पालन करें। एसपी अजय बोले कि, लोग ये गलती करते हैं कि पुलिस को देखकर छिप जाना और फिर पुलिस के जाते ही बेवजह घूमने लग जाना, यह बेईमानी है। अनुशासनहीनता है। समाज के साथ छल और देश के साथ धोखा है।
Mainpuri SP ajay kumar suggest Swadeshi mantra to people during lockdown

एसपी अजय द्वारा 'स्वदेशी' की इस तरह व्याख्या करने के बारे में सोशल साइट्स पर भी चर्चा हो रही हैं। हालांकि, ऐसा करने वाले वे अकेले नहीं हैं, अपितु कोरोना वायरस से निपटने के लिए हर कोई प्रयास कर रहा है। सरकार जहां लॉकडाउन के जरिये सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दे रही है, वहीं इस दौरान विभिन्न संगठन और लोग भी इसमें जागरूक कर रहे हैं। कई बच्चे भी अपने वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिनमें वे घर पर रहने की अपील करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+