पड़ोसी को फंसाने के लिए महिला ने अपने ही घर में आग लगा दी, वीडियो सामने आने पर खुली पोल

Uttar pradesh news (मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के थानां दन्नाहार क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी से अपनी खुन्नस मिटाने के लिए अनोखा कांड कर डाला। उसने अपने ही घर मे आग लगा ली। इसके बाद थाने पहुंच गई और उसका दोष पड़ोसी पर मढ़ दिया। एक वीडियो सामने आने के बाद महिला की पोल खुली।

Mainpuri : woman fire her home for blame the neighbor

जानकारी के मुताबिक, थानां दन्नाहार के ग्राम देवामई में एक दीवार बनाने को लेकर का जहां एक दीवार बनाने को लेकर मुन्नू सिंह व हरनाथ सिंह के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। 24 तारीख को हरनाथ ने विवादित जमीन पर दीवार खड़ी कर दी। मुन्नू की शिकायत पर पुलिस हरनाथ को थाने ले आई। इसी का बदला लेने के लिए हरनाथ की पत्नी ने अपने घर में आग लगा दी, जिससे उसका व पड़ोसी का घर जलकर खाक हो गया।

Mainpuri NEWS: woman fire her home for blame the neighbor

इसके बाद हरनाथ की पत्नी ने पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत कर दी। उसने मुन्नू पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए। मगर, आग की घटना के वक्त किसी ने वीडियो बनाया लिया था, जो सामने आया तो महिला की पोल खुल गई। जिसके बाद पड़ोसी को फंसाने का प्लान पुलिस को भी पता चल गया। अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि वीडियो देख जांच की जा रही है। कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+