Mainpuri Byelection Result: BJP पर 2 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त के बाद सैफई के मंदिर में डिंपल ने टेका माथा
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 2 लाख वोटों से जीत की ओर बढ़ चुकी हैं। प्रचंड जीत की ओर बढ़ी डिंपल यादव सैफई पहुंची और मंदिर में माथा टेका।

Dimple Yadav Mainpuri Byelection Result (मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव रिजल्ट): मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Loksabha Seat) पर उपचुनाव के लिए सुबह 08 बजे से मतगणना जारी है। ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को करीब 2 लाख वोटों से बड़ी पटखनी देते हुए सपा उम्मीदवार डिंपल यादव (SP Candidate Dimple Yadav) जीत की ओर बढ़ चुकी हैं। तो वहीं, प्रचंड जीत की ओर बढ़ी डिंपल यादव सैफई पहुंचऔर मंदिर में माथा टेका।
बता दें कि डिंपल यादव को मैनपुरी की पांचों विधानसभा में बड़ी बढ़त मिली हैं। डिंपल यादव बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से 2 लाख वोटों से आगे चल रही हैं। मैनपुरी की जनता द्वारा प्रचंड समर्थन मिलने के बाद डिंपल यादव सैफई पहुंची। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। आपको बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और बहुत बड़ी जीत की तरफ पहुंच गई है। तो वहीं, डिंपल यादव को मिले समर्थन पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी और जसवंतनगर की जनता का आभार जताया।
समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव (SP Candidate Dimple Yadav) को मैनपुरी की पांचों विधानसभा सदर, करहल, भोगांव, जसवंत नगर और किशनी में बड़ी बढ़त मिली हैं। डिंपल यादव बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से करीब 2 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। चुनाव आयोग से मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक सपा प्रत्याशी डिंपल यादव अब तक कुल 41,0751 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के रघुराज शाक्य को 210063 वोट मिले हैं। मैनपुरी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव वोटों की गिनती में आगे चल रही हैं।
हालांकि, इस सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को बढ़त मिलती नजर आ रही थी। उन्होंने भोगांव विधानसभा से डिंपल यादव को पछाड़ दिया था, लेकिन अब मतगणना की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई। मैनपुरी लोकसभा की सभी विधानसभा से सपा मुखिया की पत्नी डिंपल यादव बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसपर हुए उपचुनाव में भी नेताजी का जलवा कायम दिखाई दे रहा है। मतगणना में शुरुआत से ही डिंपल यादव की बढ़त बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications