Mainpuri Byelection 2022 : करहल में सपा पर बरसे CM YOGI, शिवपाल को बताया पेंडुलम, मुलायम का भी किया जिक्र

Mainpuri By election 2022 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी के करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने सपा के परिवारवाद, भ्रष्टाचार के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव के 2019 में संसद में दिए उस भाषण का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अब जो भी चुनाव होंगे, भाजपा ही आएगी। योगी ने कहा, ''नेता जी ने 2019 में संसद में कहा था कि अब जो भी चुनाव होंगे, आएगी भाजपा ही।''

mainpuri by election 2022 yogi adityanath targets samajwadi party shivpal yadav in karhal

'मुख्यमंत्री से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक परिवार के और बात सेक्युलरिज्म की'

योगी आदित्यनाथ सोमवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव का प्रचार करने करहल स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज पहुंचे थे। यहां उन्होंने सबसे पहले मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी और परिवारवाद के मुद्दे पर फिर समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी परिवार का, सांसद, ब्लॉक प्रमुख, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव सब परिवार के और बात करते हैं सेक्युलरिज्म की।

शिवपाल की स्थिति पेंडुलम जैसी हो चुकी है : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में चाचा शिवपाल यादव की स्थिति पेंडुलम के जैसी हो चुकी है। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता। चाचा को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिलती। उन्हें कुर्सी के हत्थे पर बैठाया जाता है। बेचारे चाचा को फुटबॉल बना दिया है।

नेताजी का कहा गया कथन होगा सत्य : सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने मुलायम के लोकसभा में दिए गए वक्तव्य को याद किया। उन्होंने कहा कि नेता जी ने लोकसभा में 2019 के चुनाव से पहले कहा था कि एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और ऐसा ही हुआ। इसके बाद नेता जी का ही आशीर्वाद है जिसके चलते बीजेपी ने उपचुनाव में रामपुर आजमगढ़ पर जीत दर्ज की है और इस बार फिर से नेता जी के सपने को बीजेपी साकार करेगी और मैनपुरी में भी रघुराज सिंह शाक्य बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+