सहारा इंडिया ऑफिस में लगी भीषण आग, जरूरी कागजात हुए जलकर खाक
Mainpuri, मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सहारा इंडिया के ऑफिस में अचानक आग लग गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यहां कितना नुकसान हुआ है और आग कैसे लगी इसका कुछ भी पता नहीं लग सका है।

दरअसल थाना कोतवाली क्षेत्र के राधा रमन रोड स्थित बने सहारा इंडिया के दफ्तर में अचानक तेज धुंआ उठने लगा। धुंआ जैसे ही आस पड़ोस के लोगों ने देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना सहारा इंडिया के कर्मचारियों को दी गई तो तत्काल मौके पर कर्मचारी पहुंचे लेकिन तब तक यहां दफ्तर में अंदर पूरी तरह आग लग चुकी थी।

घटना की सूचना फायदा को दी गई तो तत्काल मौके पर 2 दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया घटना में कितना नुकसान हुआ है इस बात का बैंक कर्मचारी कोई अनुमान नहीं बता पा रहे हैं। वहीं आग लगने से ऑफिस में रखे जरूरी अभिलेख पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग कैसे लगी है इस बात का अभी कोई पता नहीं लग सका है।












Click it and Unblock the Notifications