बैरंग लौट रही थी बारात तो दूल्हे ने फोन पर कही ऐसी बात, बिना फेरों के चली आई दुल्हन

Mainpuri news, मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सिपाही दूल्हा-दुल्हन की शादी के बीच खाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि नौबत बारात लौटने तक आ गई। दूल्हे ने दुल्हन को फोन किया और कहा, हम लोग जा रहे हैं तुम्हें मुझसे शादी करनी है तो तुम आ जाओ। दुल्हन ने सहमति जताते हुए अपने पिता का घर छोड़ा और बिना फेरों के ही दूल्हे के साथ घर से चली आई। मंगलवार को दोनों की मंदिर में शादी की रस्में अदा की गई।

पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं दूल्हा-दुल्हन

पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं दूल्हा-दुल्हन

भोगांब थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी निवासी सिपाही भानू प्रताप पुत्र अजंट सिंह की बारात सोमवार को फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव नगला बाले में आज्ञाराम के यहां गई थी। आज्ञाराम की बेटी सिपाही मंजू फिरोजाबाद के एसपी आफिस में तैनात है। वहीं, सिपाही भानुप्रताप थाना सिढ़पुरा में तैनात है। दोनों ही पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं।

भोजन को लेकर हुआ विवाद

भोजन को लेकर हुआ विवाद

बारात की आवभगत की गई। कुछ देर बाद भोजन के विवाद में घराती व बाराती पक्ष के लोग आपस मे भिड़ गए। देखते ही देखते तू-तू, मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि लड़की के पिता आज्ञाराम ने शादी करने से इनकार कर दिया। झगड़े की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन दूल्हा-दुल्हन दोनों ही पुलिस विभाग में सिपाही निकले तो स्टाफ का मामला बताकर पुलिस भी लौट गई।

बिना फेरों के दूल्हे के साथ गई दुल्हन

बिना फेरों के दूल्हे के साथ गई दुल्हन

जब बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौटने लगी तो दूल्हा बने सिपाही भानू प्रताप ने दुल्हन बनी सिपाही मंजू से फोन पर कहा, हम लोग जा रहे हैं तुम्हें मुझसे शादी करनी है तो तुम आ जाओ। इस पर लड़की ने सहमति जताते हुए अपने पिता का घर छोड़कर बिना फेरों के ही दुल्हन के लिबास में दूल्हे के साथ घर से चली आई। मंगलवार की सुबह कस्बा भोंगाव के मोहल्ला छोटा बाजार स्थित भोलेनाथ धाम मंदि में जयमाला और फेरों की रस्में अदा की गईं। रिश्तेदारों ने कन्यादान कर दोनों का विवाह सम्पन्न कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+