दूल्हे की अजीब हरकत से घबराई दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शादी के जयमाल के समय दूल्हे की अजीब हरकतों से परेशान हुई दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से होश में आया दूल्हा शादी करने के इंतजार में दुल्हन के घर डेरा डाले रहा। इधर, दुल्हन ने अपने परिजनों को शादी करने के दबाव पर आत्महत्या की धमकी दे दी। इसके बाद रिश्तेदारों के बीच से मामला पुलिस तक पहुंच गया है, लेकिन शादी नहीं हो सकी। आखिर में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात लेकर बापस लौटना पड़ा।

लड़खड़ा रहे थे दूल्हे के कदम और...

लड़खड़ा रहे थे दूल्हे के कदम और...

पूरा मामला किशनी थाना क्षेत्र के ऊमराहार कुमहौल का है, जहां बीती रात रीता यादव पुत्री जयप्रकाश की बारात एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला किंदर निवासी बॉबी यादव पुत्र कुसुमपाल के यहां से आई थी। घरातियों ने बरातियों की आवभगत की। गाजे बाजे के साथ बारात चढ़ी। रात में जयमाल के कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को दूल्हे की ऊटपटांग हरकतों से कुछ नशे का शक हुआ। दूल्हा अजीबोगरीब तरीके से गर्दन को इधर उधर घुमा रहा था। इतना ही नहीं उसके लड़खड़ा रहे कदमों से लग रहा था दूल्हे ने कुछ नशा भी कर रखा है।

Recommended Video

    दूल्हे की अजीब हरकत से घबराई दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात
    दुल्हन ने शादी से किया साफ इनकार

    दुल्हन ने शादी से किया साफ इनकार

    घबराई दुल्हन रीता ने शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के मना करते ही दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने रीता को समझाने की कोशिश की तो उसने आत्महत्या की धमकी दे दी। परिजनों ने भी अपनी बेटी की भावनाओ को समझते हुए शादी से मना कर दिया। इसके बाद रिश्तेदारों की पंचायत का दौर चला, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

    बैरंग लौटी बारात

    बैरंग लौटी बारात

    दूल्हे के पिता कुसुमपाल ने थाने पर तहरीर दी। उन्होंने दूल्हे बॉबी के द्वारा किसी प्रकार का नशा न करने की बात कही। उल्टा दुल्हन पक्ष पर चढ़ावे में ज्यादा सोने की मांग करने का आरोप लगाया है। देर शाम तक पुलिस मामले को निपटाने के प्रयास में लगी थी। अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात बापस लेकर लौटना पड़ा।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+