मुंबई जाकर अनुष्का शर्मा से मिलना चाहती थी किशोरी, इस वजह से उठाया ये कदम

मैनपुरी। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मिलने के लिए एक किशोरी ने ऐसा कदम उठाया कि उसके परिजन भी परेशान हो गए। किशोरी के परिजनों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने उसको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। तो वहीं, उसके सही सलामत मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।

A minor giel from Mainpuri district left home to meet actress Anushka Sharma

दरअसल, यह चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सामने आया है। यहां किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से मिलने के लिए कुछ दिन पूर्व घर से गेहूं पिसाकर लाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा। तब भाई की ओर से थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

दिल्ली में मिली लोकेशन
किशोरी की तलाश में मैनपुरी पुलिस जुटी हुई थी। इस दौरान किशोरी की लोकेशन दिल्ली में मिली। इस पर पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई और किशोरी को दिल्ली में एक रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। शनिवार को पुलिस उसे किशनी थाने लेकर पहुंची। बता दें, किशोरी के लापता होने से परिजन परेशान और चिंतिन हो गए थे। उसके सही सलामत मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।

Anushka से मिलने जाना चाहती थी मुंबई
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह मुंबई जाना चाहती थी। उसने टीवी पर एक कार्यक्रम देखा था। इसके बाद से वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से बेहद प्रभावित है। वह मुंबई जाकर अनुष्का शर्मा से मिलना चाहती थी। इतना ही नहीं, मुंबई जाने के लिए उसने घर से पांच हजार रुपये भी चुराए थे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया औऱ उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें:- पढ़ाई छुड़ाकर घरवाले करना चाहते थे शादी, लेकिन जिद्दी संजू ने घर छोड़कर पास की PCS परीक्षा, जानें संघर्ष की कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+