महोबा: मां ने दो बेटियों संग कुंए में कूदकर दी जान, नहीं पता चली आत्महत्या की वजह

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी एक पहेली बनी हुई है। फिलहाल, सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसआई श्रीनगर कोतवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक महिला और उसकी दो बच्चियों का शव कुंए में पड़ा मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घटना की तफ्तीश की जा रही है।

woman with two daughter jumped to death into well in mahoba

कुंए में उतराता मिला मां और दो बेटियों का शव

मामला श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के सिजहरी गांव का है, जहां बलवीर वर्मा अपनी ससुराल अजनर गया हुआ था। तभी बलवीर की 26 वर्षीय पत्नी देवकुंवर ने अपनी दो मासूम बेटी 3 वर्षीय साक्षी और 2 वर्षीय तमन्ना के साथ खेत में बने कुंए में कूदकर जान दे दी। जब खेत मालिक कुएं में पानी पीने के लिए पहुंचा तो उसे बच्चियों के शव उतराते दिखाई दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर 2 घंटे के बाद शवों को बाहर निकालकर घटना की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस कर रही तफ्तीश

मृतका के पति बलवीर ने बताया कि वह अपनी ससुराल गया हुआ था, उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसकी पत्नी ने दोनों बच्चियों के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी, जबकि घर में कोई विवाद नहीं था। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि बलवीर की पत्नी देवकुंवर ने अपने दोनों बच्चों के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी, हालांकि अभी तक घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है, ना ही घरेलू विवाद की कोई जानकारी मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+