महोबा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, पेट्रोल टंकी में आग लगने से 3 की जिंदा जलकर मौत
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई जिससे उसमे आग लग गई। हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से आग बुझाई और जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घर वापस लौट रहे थे बाइक सवार
सीओ जटाशंकर राव ने बताया कि कबरई कस्बे के राजीव नगर निवासी अनिल प्रजापति (25) अपने चार साल के बेटे और साथी बिज्जू (17) के साथ बाइक से हमीरपुर जिले के रीवन गांव से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ताज क्रशर प्लांट के पास महोबा की तरफ से आ रहे ट्रक में सामने से घुस गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
पेट्रोल टंकी फटने से लगी आग
टक्कर लगने से बाइक की पेट्रोल की टंकी फट गई और उसमे आग लग गई। हादसे में बाइक सवार तीनों अनिल, चार साल का मासूम और बिज्जू जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की मदद से आग बुझाई गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications