Mahoba: मात्र 1 हजार रुपए के चक्कर में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, सोते समय रस्सी से घोंटा गला

मात्र 1 हजार रुपए के लिए खून के रिश्ते तार-तार कर अपने भाई की हत्या कर आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जिस रस्सी से छोटे भाई ने बड़े भाई का गला घोंटा वो पुलिस ने बरामद कर ली है।

Mahoba younger Brother killed elder brother for only 1000 rupees strangled with rope while sleeping

बुंदेलखंड के महोबा में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के मामले को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि एक बार फिर रिश्तो के कत्ल का मामला सामने आ गया। मात्र 1 हजार रुपये के विवाद में सगे छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की रस्सी से गला घोंट कर निर्मम हत्या कर डाली और मौके से फरार हो गया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस हत्यारोपी भाई की तलाश में जुट गई है।

खेत की सिंचाई के लिए मांगे थे 1 हजा रुपए
दरअसल, पूरा मामला महोबा जनपद के शहर को तवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलबई गांव का है। गांव निवासी रमेश राजपूत और उसका सगा छोटा भाई अनिल राजपूत कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरणपोषण कर रहे थे। दोनों भाई खेत पर बनी झोपड़ी में रहकर खेती का काम करते थे। जानकारी अनुसार बड़े भाई रमेश ने अपने छोटे भाई अनिल से खेत की सिंचाई के लिए ₹1000 उधार लिए थे। लेकिन उसे नहीं पता था कि भाई से ली गई उधारी उसकी मौत का कारण बन जाएगी।

Mahoba younger Brother killed elder brother for only 1000 rupees strangled with rope while sleeping

सोते समय रस्सी से घोंट दिया भाई का गला
बीती रात अनिल ने अपने बड़े भाई से उधार दिए पैसे वापस मांगे, जिस पर दोनों के बीच वाद-विवाद होने लगा। देखते ही देखते यह वाद विवाद मारपीट में बदल गया। जिसके बाद पड़ोसी संतोष ने दोनों भाइयों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया। लेकिन छोटे भाई अनिल के मन में कुछ और ही चल रहा था। आरोप है कि खेत की झोपड़ी में सोते समय अनिल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर रमेश की गला घोंट कर निर्मम हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सुबह जब खेत की तरफ लोग पहुंचे तो झोपड़ी में रमेश मृत पड़ा हुआ मिला।

हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस वारदात के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। वहीं मामूली रकम के लिये रिश्तो के कत्ल की वारदात सुनकर गांव के लोग भी हैरत में है।वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम बताते हैं कि मृतक का गला जिस रस्सी से घोंट कर हत्या की गई है वो बरामद कर ली गई है और आरोपी भाई पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+