महोबा: मां के प्रेमी ने गोली मारने के बाद पत्थर से कुचल दिया था अभिषेक का सिर

महोबा। 12 दिन पहले 15 वर्षीय अभिषेक की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चौंकाने वाली बात बताई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, पुलिस ने बताया कि अभिषेक की हत्या अवैध संबंधों में की गई थी। अभिषेक की मां के हत्यारोपी से अवैध संबं हैं, जिसमें वह रोड़ा बन रहा था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

यह है पूरा मामला

यह है पूरा मामला

मामला महोबा जिले से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित करहरा गांव का है। गांव निवासी अभिषेक (15) गंगासिंह इंटर कॉलेज चरखारी में कक्षा 9 वीं का छात्र था। 9 जनवरी की शाम से अभिषेक लापता था। परिजनों ने पूरी रात उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व परिजन किशोर की तलाश करते रहे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अगले दिन पहाड़ पर बकरी चराने गए चरवाहों ने जब एक किशोर का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी।

पहले मारी गोली फिर कुचल दिया था सिर

पहले मारी गोली फिर कुचल दिया था सिर

अभिषेक को गोली मारने के बाद उसका सिर कुचल दिया गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, अभिषेक के चाचा अर्जुन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मोहन अहिरवार को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया औऱ पूछताछ की। पूछताछ में उसने कबूल किया कि किशोर की मां के साथ उसके अवैध संबंध थे।

आपत्तिजनक हालात में देख लिया था

आपत्तिजनक हालात में देख लिया था

महिला के पति के जाने के बाद वह अक्सर उसके घर जाता था। 9 जनवरी को अभिषेक ने उन्हें आपत्तिजनक हालात में देख लिया था। यह बात अपने पिता को बताने जा रहा था। इसे छिपाने के लिए उसने किशोर को पहले गोली मारी फिर सिर कुचल दिया। आरोपित से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+