फांसी के फंदे पर झूली 10वीं की छात्रा, सुसाइड नोट में लिखा, 'मेरा रेप किया, न्यूड फोटो वायरल करने की देता है..

महोबा, 18 फरवरी: खबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से है। यहां 10वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। छात्रा के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सुसाइड नोट मृतक छात्रा ने गांव के ही एक युवक और उसके माता-पिता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Mahoba News: 10th class student extreme step

मामला महोबा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शहर के एक कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ती थी। बुधवार रात उसने घर के कमरे में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने फंदे पर शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर महोबा कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मृतक छात्रा ने गांव के प्रेमकुमार पर धमकाकर अपने घर बुलाकर रेप करने और अश्लील वीडियो व न्यूड फोटो फेसबुक में वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने दो पेज के सुसाइड नोट में अपने साथ घटित आपबीती को बताया है। इतना ही नहीं, सुसाइड नोट में लिखा है आरोपी की धमकियों से परेशान होकर उसने फांसी लगाई है। सुसाइड नोट में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग के साथ साथ पुलिस से इंसाफ करते हुए फांसी दिए जाने की मांग मृतका ने की है। छात्रा की मौत होने से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रेम कुमार के खिलाफ छेड़खानी, धमकी, दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि युवक के माता-पिता को सह-आरोपी बनाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+