जिंदगी का सफर... पलक झपकते ही 'धरती फटी' और सैलाब जैसे मंजर में 'खो गई' स्कूटी सवार युवती, VIDEO वायरल
महाराष्ट्र में वाटर सप्लाई की पाइपलाइन अचानक फटने से पूरी सड़क पर सैलाब जैसा मंजर देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटर सवार युवती को देखा जा सकता है। हादसे का शिकार हुई युवती घायल है। जानिए पूरा माजरा

Yavatmal Pipeline Burst: 'जिंदगी का सफर, है ये कैसा सफर, कोई समझा नहीं कोई जाना नहीं।' 52 साल पहले जब गीतकार इंदिवर की कलम से ये गीत निकला तो म्यूजिक लवर्स ने इसे दर्शन करार दिया। 1970 में आई फिल्म- सफर के इसी गाने में एक पंक्ति लिखी है, 'ऐसे जीवन भी हैं जो जिए ही नहीं, जिनको जीने से पहले ही मौत आ गई।' पांच दशक से अधिक पुराने इस गीत और सफर फिल्म का जिक्र इसलिए क्योंकि कई बार जीवन में कुछ ऐसे विजुअल सामने आते हैं, जिनको देखने के बाद रूह कांप उठती है। ये मामला है महाराष्ट्र के यवतमाल का। जानिए पूरी कहानी।
पलक झपकते ओझल हुई युवती
दरअसल, सफर फिल्म में किसी की लाइफ स्टोरी को दिखाने का प्रयास किया गया, लेकिन हम जिस सफर की बात कर रहे हैं, उसका अर्थ है यात्रा। कहानी एक यात्रा से जुड़ी है, जिसमें दो पहिया वाहन पर सवार युवती को शायद अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि उसके साथ चंद लम्हों में क्या होने वाला है।
Recommended Video
दिल दहलाने वाली घटना
घटना महाराष्ट्र के यवतमाल जिले की है। समाचार एजेंसी ANI ने वीडियो फुटेज जारी की है। सीसीटीवी में कैप्चर हुई कुछ सेकेंड की यह भयावह घटना देखकर जिस्म में सिहरन पैदा होने लगती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक सड़क के नीचे से बिछाई गई सप्लाई वाटर की पाइपलाइन फट जाती है। दूर से पिंक ड्रेस पहने युवती अपने स्कूटर पर हवा से बात करती भागी जा रही है। लेकिन तभी पाइपलाइन फटती है और युवती नजरों से ओझल हो जाती है।
कहां की घटना है?
रिपोर्ट के अनुसार, यवतमाल के मेनडे चौक के पास अचानक भूमिगत पाइप लाइन फटने की घटना CCTV कैमरे में कैद हुई। पाइप लाइन फटने के दौरान एक युवती स्कूटी से वहां से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि इस घटना में युवती घायल हो गई है।
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि जोरदार धमाके के बाद पास में खड़े एक और बाइक सवार को सहमते देखा जा सकता है। पलक झपकते पूरी सड़क पर सैलाब सा मंजर दिखने लगता है। चंद सेकेंड बीतने के बाद उसी सड़क से गुजरने वाले और लोग भी पीछे से आते दिखते हैं, लेकिन एक कोने पर खड़े हो जाते हैं। एक युवक थोड़ा आगे आता है, लेकिन वो भी ठिठक जाता है।
अमृत योजना के तहत बिछी पाइप की क्वालिटी पर सवाल
यवतमाल के इस हादसे पर न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार पानी की पाइप लाइन अंडरग्राउंड बिछाई गई है। हाल ही में अमृत योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन फटने पर इसकी क्वालिटी भी सवालों के घेरे में आ गई है। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सड़क के नीचे से बिछाई गई पाइपलाइन अचानक फटी और पानी की धार इतनी तेज थी, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा उखड़ गया और महिला धरती फटने और पानी की चपेट में आ गई।












Click it and Unblock the Notifications