Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharastra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र में MVA सरकार बनी तो गद्दारों को बर्फ की सिल्‍ली पर सुलाएंगे आदित्‍य ठाकरे

Aditya Thackeray Shiv Sena UBT candidate from Worli: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मुंबई की VIP सीट वर्ली से शिवसेना (UBT) विधायक आदित्‍य ठाकरे का दर्द चुनाव प्रचार के दौरान छलक आया। उन्‍होंने बदला लेने तक की बात कह डाली। कहा कि महाराष्‍ट्र में अबकी बार अगर महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी तो वे गद्दारों को बर्फ की सिल्‍ली पर सुलाएंगे।

दरअसल, महाराष्‍ट्र में शिवसेना पहले एक ही हुआ करती थी, मगर साल 2019 के चुनाव के बाद टूटकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) व शिवसेना (एकनाथ शिंदे) गुट में बंट गई। शिवसेना को टूटे भले ही ढाई साल हो गए हो, मगर शिवसेना (यूबीटी) के फायर ब्रांड युवा नेता आदित्‍य ठाकरे इसे पचा नहीं पा रहे हैं।

gaddaron ko Barf Ki silli par Sulayenge

दापोल में आदित्‍य ठाकरे की चुनावी रैली
आदित्‍य ठाकरे पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में जाने वाले विधायकों पर अक्‍सर निशाना साधते रहते हैं। गुरुवार को दापोली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को सम्‍बोधित करते हुए आदित्‍य ठाकरे ने कहा कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जीतकर दर्ज करके महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार आएगी। हम गद्दारों को बर्फ की सिल्‍ली पर सुलाएंगे।

पैसों के खातिर पार्टी छोड़कर चले गए
आदित्‍य ठाकरे ने कहा कि पिछले ढाई साल में हमने जो लड़ाई लड़ी है, आज वह महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 तक पहुंच गई है। पूरा भरोसा है कि महाराष्‍ट्र के जनता उनके साथ न्‍याय करेगी। जिन लोगों पर हम इतना विश्‍वास करते थे। वे चंद पैसों के खातिर पार्टी के साथ धोखा करके हमें छोड़कर चले गए। जिन लोगों को हम अपना समझते थे, वे रातों-रात पराए हो गए। आदित्‍य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे गुट के वरिष्‍ठ नेता रामदास कदम और उनके विधायक बेटे पर योगेश रामदास कदम पर निशाना साधते हुए कहा कि दापोली की जनता यहां के गद्दार को भी सबक सिखाएगी।

आदित्‍य ठाकरे के बयान पर पलटवार
उधर, भाजपा नेता अतुल भातखलकर ने आदित्‍य ठाकरे के आरोपों पर पलटवार किया और कहा कि जो लोग सत्‍ता में आने का सपना देख रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति के पक्ष में भारी जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। उसी से महाविकास अघाड़ी के नेता घबराए हुए हैं।

महाराष्‍ट्र: महायुति vs महाविकास अघाड़ी, 20 को वोटिंग, 23 को नतीजे
उल्‍लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। सभी पर एक साथ 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को नतीजें आएंगे। इस बार भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन में शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) व कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) शामिल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+