Anushakti Nagar: महाराष्ट्र की VIP सीट अणुशक्ति नगर पर सना मलिक vs फहाद अहमद, किसका पलड़ा भारी?
Fahad Ahmed vs Sana Malik Anushakti Nagar Seat: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में उत्तरी-पूर्वी मुम्बई के अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर है। यहां मुकाबला अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद राकांपा (शरद पवार) उम्मीदवार व वर्तमान विधायक नवाब मलिक की बेटी सना मलिक राकांपा (अजित पवार) उम्मीदवार के बीच है।
कभी कांग्रेस का गढ़ रही अणुशक्ति नगर सीट पर पिछले 15 साल से अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अविभाजित शिवसेना का कब्जा रहा है। इस बार राकांपा के शरद पवार और अजित पवार गुट के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: वोटिंग से पहले बड़े सर्वे के नतीजे आए सामने, अबकी बार महायुति या MVA में किसकी सरकार?

अणुशक्ति नगर सीट पर सना मलिक अपने पिता की सीट बचाने में लगी है तो फहाद अहमद के कंधों पर राकांपा (शरद) के गढ़ को फिर पाने की जिम्मेदारी है। नवाब मलिक 2009 में यहां से अविभाजित राकांपा की टिकट पर जीते थे। इसके बाद साल 2014 के चुनाव में हारे और 2019 में जीत दर्ज की।
अणुशक्ति नगर सीट पर मतदाता
हॉट सीट बनी अणुशक्ति नगर में कुल 2 लाख 69 हजार 069 मतदाता हैं। इनमें 143844 पुरुष व 125194 महिला और 31 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। साल 2019 के चुनाव में नवाब मलिक (राकांपा अविभाजित) को 65 हजार 217 और तुकाराम काते (शिवसेना अविभाजित) को 52 हजार 466 वोट मिले थे। नवाब मलिक की जीत का अंतर 12751 रहा।
अणुशक्ति नगर सीट का सियासी समीकरण
यहां पर शरद पवार और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला है। इसकी एक वजह करीब 30 फीसदी मुस्लिम मतदाता होना है। आठ फीसदी दलित मतदाता हैं। 62 फीसदी मराठी, उत्तर भारतीय और क्रिश्चियन वर्ग के मतदाता हैं।
अणुशक्ति नगर विधानसभा चुनाव 2009 में राज ठाकरे वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) उम्मीदवार को 16737 वोट मिले थे, जो साल 2014 में घटकर 3285 रह गए। साल 2019 में मनसे प्रत्याशी को 5879 वोट मिले। इस बार मनसे जादू चला तो सना मलिक व फहाद अहमद की हार-जीत का गणित बिगड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications