क्‍या देवेंद्र फडणवीस लेने वाले हैं भाजपा में जेपी नड्डा की जगह? डिप्‍टी सीएम ने अब खुद किया ये बड़ा खुलासा

Devendra Fadnavis news: महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए बीते कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि उन्‍हें जल्‍द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बड़ी जिम्‍मेदारी मिलने वाली है। दावा किया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की जगह मिलने वाली है।

पिछले तीन दिन से देवेंद्र फडणवीस को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर अंत‍त: आज शुक्रवार को विराम लग चुका है। डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया के सामने खुद बड़ा खुलासा कर दिया है।

devendra

देवेंद्र फडणवीस को लेकर किया गया ये दावा

बता दें मीडिया की कई रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जल्द ही पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है, चूंकि जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्‍त हो चुका है। इसके अलावा नड्डा को मोदी 3.0 कैबिनेट में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के साथ-साथ रसायन और उर्वरक मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है इसलिए पार्टी अपने नए अध्यक्ष का नाम तय कर चुकी है।

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने फ्री प्रेस जर्नल को जानकारी दी थी कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडवीस को राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की उम्मीद है।

देवेंद्र फडणवीस ने अटकलों पर लगाया विराम, जानें क्‍या कहा?

वहीं अब डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन्‍हें जेपी नड्डा की जगह भाजपा का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए जाने की खबरों का खंडन किया। उन्‍होंने कहा इस बात में कोई सच्‍चाई नहीं है। फडणवीस ने कहा "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के बारे में की जा रही चर्चा केवल मीडिया द्वारा शुरू की गई है। इस पर केवल मीडिया में चर्चा होती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+