Maharashtra: कैबिनेट की बैठक छोड़कर क्‍यों चले गए थे अजित पवार? दिया ये जवाब

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधान सभा चुनाव की महायुति गठबंधन तैयारियां जोरों पर कर रहा है और चुनाव से पहले शिंदे सरकार हर वर्ग के वोटरों को साधने के लिए एक के बाद एक ऐलान कर रही है। वहीं एक दिन पहले उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार कैबिनेट की बैठक शुरू होते ही बाहर निकलकर चले गए। जिसके बाद महायुति गठबंधन में दरार पड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी,यहां तक कि दावा किया जा रहा था कि अजित पवार की एनसपी स्‍वतंत्र चुनाव लड़ सकती है।

वहीं शुक्रवार को इन सभी अटकलों के बीच उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार ने कैबिनेट की बैठक से अचानक बाहर निकलने के बारे में बात की।

Ajit Pawar

क्‍यों नाराज हुए अजित पवार?

अजित पवार से जब पूछा गया कि कैबिनेट की बैठक से आप क्‍या नाराज होकर चले गए थे। इस प्रश्‍न का जवाब देते हुए पवार ने कहा "ये सवाल उनसे पूछा जाए जिसने बताया है कि मैं नाराज हूं।

महायुति में सब ठीक चल रहा?

पवार ने आश्वस्त किया कि महायुति के भीतर सब कुछ ठीक है, जिसमें एनसीपी, शिवसेना और भाजपा शामिल हैं, उन्होंने कलह की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने आगे कहा कैबिनेट के पास किसी भी विभागीय आपत्ति को दरकिनार करने का अधिकार है।

सीट बंटवारे पर क्‍या कहा?

पवार ने आगामी चुनावों के लिए सीट बंटवारे के विषय पर भी बात की और कहा कि भाजपा और शिवसेना के साथ चर्चा के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में मि‍ली थी बहुत बुरी हार

याद रहे लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, एनडीए की महायुति महाराष्ट्र में एक महत्वपूर्ण चुनावी लड़ाई के लिए कमर कस रही है। याद रहे लोकसभा चुनाव में महाराष्‍ट्र में अजित पवार की एनसीपी महज एक सीट पर ही जीत सकी थी पवान की पत्‍नी ्सुनेत्रा पवार भी चुनाव हार गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+