Baba Siddique Murder: कौन थे NCP के दिग्गज नेता बाबा सिद्धीकी? जिनकी महाराष्ट्र चुनाव से पहले कर दी गई हत्या
Baba Siddique Profile: महाराष्ट्र चुनाव से पहले शनिवार को दशहरें के दिन एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्धिकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी है। उन पर हमलावरों ने छह राउंड गोलियां चलाई जिनमें से तीन बाबा को लगी।
बाबा सिद्धिकी पर गोलियां बेटे जीशान सिद्धीकी के ऑफिस ब्रांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल के पास चलाई गई । जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो शूटर्स को अरेस्ट कर लिया है। बाबा सिद्धीकी की हत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान हैं।

'बांद्रा बॉय' बाबा सिद्दीकी
महाराष्ट्र की राजनीति में बाबा सिद्धिकी का एक बड़ा नाम है। बाबा सिद्दीकी को 'बांद्रा बॉय' के नाम से भी जाना जाता था और उन्हें राजनीतिक के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा सम्मान मिलता रहा है।
बाबा सिद्दीकी का सलमान खान से था गहरा यराना
महाराष्ट्र में तीन बार विधायक रहे बाबा का बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और संजय दत्त के गहरे दोस्त थे। इनके अलावा बाबा बॉलीवुड इंडस्ब्ट्री के बड़े इवेंट में सेलिब्रेटी के साथ नजर आते थे।
बाबा की फेमस थी रोज़ा इफ्तार पार्टियां
बाबा अपनी शानदान और भव्य इफ्तार पार्टियों के लिए मशहूर थे, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल होती थीं, जिससे ये समारोह फिल्म और राजनीतिक दोनों ही क्षेत्रों के लिए खास बन गए थे।
कांग्रेस पार्टी से बाबा ने की थी छात्र राजनीति की शुरूआत
बाबा सिद्दीकी छात्र जीवन में ही कांग्रेस में शामिल हो गए। मुंबई में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूरी तरह से राजनीति में कदम रखने से पहले दो बार नगर निगम पार्षद के तौर पर काम किया। 1999 में बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़े और जीत हासिल की और विधायक बने।
क्यों मिला बांद्रा ब्वॉय का नाम?
इसके बाद कांग्रेस के टिकट पर दो बार बांद्रा पश्चिम से चुनाव लड़े और जीत हासिल की, इसी लिए ये बांद्रा ब्वॉय के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर अजित पवार की एनसीपी ज्वाइन कर ली थी।
ये भी पढ़ें- Baba Siddiqui: मुंबई में NCP के सीनियर नेता बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग, चली 3 राउंड गोलियां, मौत
बाबा सिद्दीकी का सियासी सफर
- वे लगातार तीन बार 1999, 2004 और 2009 में विधायक रहे।
- खाद्य, नागरिक आपूर्ति, श्रम और FDA के राज्य मंत्री रहे।
- फरवरी 2024 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
- इसके बाद अजित पवार के नेतृत्व वाले NCP गुट में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ें- Baba Siddique firing: दो आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार, सीएम शिंदे बोले- अपराधियों पर होगा सख्त एक्शन












Click it and Unblock the Notifications