Baba Siddique firing: दो आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार, सीएम शिंदे बोले- अपराधियों पर होगा सख्त एक्शन
Baba Siddique firing: मुंबई में एनसीपी के सीनियर लीडर बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कि प्रदेश में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ के बीच डिप्टी सीएम व गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस लीलावती अस्पताल पहुंचे।

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग और हत्या को सीएम शिंदे ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मामले में एक्शन की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा," मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी यूपी और हरियाणा के हैं। तीसरा आरोपी फरार है। हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए...मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी...आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी...।"
पेट में लगी थी दो गोलियां
रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी पर तीन राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान पेट में दो गोलियां लगी। हमले के बाद वारदात के बाद मुंबई पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
कौन है बाबा सिद्दीकी
बाबा सिद्दीकी मुंबई में अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में वे अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी राजनीति में सक्रिय हैं।
बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम सीट से 1999, 2004 और 2009 में तीन बार विधायक रह चुके हैं और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी रहे। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलेपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन का अध्यक्ष पद भी संभाल चुके हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में बाबा सिद्दीकी को भाजपा नेता आशीष शेलार ने हराया था।












Click it and Unblock the Notifications