Baba Siddiqui: मुंबई में NCP के सीनियर नेता बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग, चली 3 राउंड गोलियां, मौत
Baba Siddiqui passes away: एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। उन्हें पास के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। गोली लगने के बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले गोली लगने के बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फायरिंग के दौरान बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियां लगी थीं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सिद्दीकी पर उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उनपर गोलीबारी हुई। बता दें कि बाबा सिद्दीकी अजित गुट के नेता थे। उन्हें बॉलीवुड पार्टी के लिए भी जाना जाता था।

बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं और वह इसी साल कांग्रेस छोड़ अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हुए थे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी वर्तमान में बांद्रा पूर्व से कांग्रेस विधायक हैं। स्वयं बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
अजित पवार ने क्या कहा?
X पर अजित पवार ने कहा कि NCP नेता, पूर्व राज्य मंत्री, मेरे सहयोगी बाबा सिद्दीकी, जो लंबे समय से विधानमंडल में रहे हैं। उनके ऊपर गोलीबारी की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दर्दनाक है। मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि इस घटना में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि मैंने अपना अच्छा सहयोगी और दोस्त खो दिया है। मैं इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं बाबा सिद्दीकी को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
वहीं बाबा सिद्दीकी हत्या को बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उ्न्होंने कहा की मामले में जांच निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुंबई कांग्रेस, जिससे बाबा सिद्दीकी एनसीपी में शामिल होने से पहले जुड़े थे, ने एक्स पर लिखा कि बाबा सिद्दीकी जी के निधन से मुंबई कांग्रेस बहुत दुखी है। लोगों के लिए उनकी अथक सेवा और समुदाय के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"












Click it and Unblock the Notifications