पाक के लिए जासूसी करने वाला ये गद्दार कौन? बिना मोबाइल PIO एजेंट के लिए कैसे जुटाता था Navy वॉरशिप की जानकारी
Maharashtra arrested ATS Pakistani spy: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले कई गद्दार भारत की सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में आ चुके हैं। महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने ठाणे से एक शख्स को अरेस्ट किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी के लिए जासूसी कर रहा था। इसने इंडियन नेवी (Indian Navy) की वॉरशिप (warship) और पनडुब्बी (Submarine) से जुड़ी सीक्रेट जानकारी साझा की थी। फेसबुक के जरिए ये पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) के एजेंट के साथ वर्ष 2021 से संपर्क में था।
एटीएस द्वारा अरेस्ट किए जाने के बाद अब कई बड़े खुलासे हुए हैं। जिसमें ये भी बात सामने आई है कि इसने भारत की कुल 14 वॉरशिप और सबमरीन के बारे में पूरी डिटेल जानकारी शेयर की थी। आइए जानते हैं कौन हैं ये शख्स और कैसे इसने मोबाइल के बिना नेवी की वॉरशिप और सबमरीन के बारे में जानकारी एकत्र कर दुश्मन देश पाक की खूफिया एजेंसी तक पहुंचाई?

पाक के लिए जासूसी करने वाला कौन है ये गद्दार?
महाराष्ट्र एटीएस द्वारा पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किए गए इस शख्स का नाम रवि वर्मा बताया जा रहा है, एटीएस ने इसे ठाणे में अरेस्ट किया है। ठाणे का रहने वाला 27 वर्षीय रवि वर्मा ने 12वीं तक काम किया है। उसकी मां रेखा वर्मा ने बताया कि उसका बेटा साउथ मुंबई के अत्यधिक संवेदनशील इंडियन नेवी के डॉकयार्ड में हेल्पर कीनौकरी करता था। उसे फेसबुक के जरिए फंसाया गया।
एटीएस कर रही जांच
27 वर्षीय रवि वर्मा को सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किया है और अदालत में पेश कर इसे एटीएस की कस्टडी में भेज दिया गया है। द प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार एटीएस इस इंजीनियर के फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच कर रही है। पुलिस ने ठाणे से दो अन्य लोगों को अरेस्ट किया था लेकिन उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
कैसे पाक की खूफिया एजेंसी ने जाल में फंसाया?
महाराष्ट्र एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि वर्मा को एक पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) के एजेंट ने महिला बनकर फंसाया था। एजेंट ने अपना नाम पायल शर्मा और इस्प्रित बताया था। अधिकारियों के अनुसार ये हनीट्रैप का मामला है। पाक एजेंट ने 2021 में रवि वर्मा से फेसबुक के जरिए फ्रैंडशिप की थी। पीआईओ की महिला एजेंट जिसने अपना नाम पायल शर्मा बताया था उसने इंजीनियर वर्मा से कहा था कि वो वॉरशिप और सबमरीन पर एक प्रोजेक्ट बना रही है। इससे लिए उसको ये जानकारी चाहिए कि उसमें क्या-क्या होता है और कैसे काम करता है?
कैसे बिना मोबाइल नेवी वॉरशिप की इकट्ठा की सीक्रेट जानकारी?
दरअसल, ये नेवी के युद्धपोतों और सबमरीन में काम करने के लिए जाता था, इसी दौरान इसने ये जानकारी इकट्ठा की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेवल डॉकयार्ड के अंदर मोबाइल ले जाने की परमीशन नहीं है इसलिए ये सबमरीन और वॉरशिप में काम करने जाता था तब सारी जानकारी अपने दिमाम में रट लेता था। इसके बाद काम से छूटने पर मोबाइल मिलते ही सारी जानकारी वाह्टअप पर वाइस नोट्स के जरिए पाक एजेंट जिसे वो अपनी दोस्त पायल शर्मा समझता था उसे भेज दिया करता था।
कब-कब PIO को भेजी जानकारी
- एटीएस अधिकारी के अनुसार रविन्द्र वर्मा 2021 में फेसबुक के जरिए पाक खूफिया एजेंसी पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) संपर्क में आया था।
- नवंबर 2021 से मई 2023 के बीच उसने व्हाट्सएप के जरिए जानकारी भेजी।
- व्हाट्सएप के जरिए सीक्रेट और सेंसटिव एरिया की जानकारी व्हाट्सएप के जरिए शेयर की।
- नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान के बारे में सीक्रेट और सेंसटिव जानकारी शेयर की थी।
किन धाराओं के तहत किया गया है अरेस्ट?
- सरकारी गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 (जो जासूसी से संबंधित है) ।
- भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद ज्योति समेत पकड़े गए कितने जासूस?
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और अब महाराष्ट्र में कई पाक जासूसों को धर-दबोचा है।
- हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पिछले दिनों पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किया था। मशहूर यूट्यूबर के लाखों में सब्सक्राइबर हैं। ये कई बार पाकिस्तान जा चुकी हैं।
- राजस्थान के सीआरपीएफ कर्मी मोती राम जाट को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है।
- गुजरात के सीमावर्ती कच्छ जिले में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मी सहदेव सिंह गोहिल को अरेस्ट किया गया है।
- 29 मई को राजस्थान सरकार के एक कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदेह में जैसलमेर में हिरासत में लिया गया था। मीडिया में सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार ये शख्स पूर्व कांग्रेस मंत्री शाले मोहम्मद के असिस्टेंट के तौर पर भी काम चुका है।












Click it and Unblock the Notifications