Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Chunav 2024: बीजेपी उम्‍मीदवारों की सूची, महाराष्‍ट्र चुनाव में बेटा-बेटी, पत्‍नी व भाई सबको टिकट

Maharashtra BJP Candidates: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में उम्‍मीदवार उतारने में बीजेपी ने बाजी मार ली है। BJP के अलावा कांग्रेस, शिवसेना और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुट मैदान में हैं, मगर महाराष्‍ट्र में प्रत्‍याशियों की सूची सबसे पहले भाजपा ने जारी की है। 20 अक्‍टूबर को जारी पहली सूची में भाजपा ने 99 उम्‍मीदवारों को टिकट दिया है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची में परिवारवाद की झलक देखने को मिली है। महाराष्‍ट्र के प्रभावशाली नेताओं ने अपने बेटे, बेटी, पत्‍नी और भाई समेत कइयों को टिकट दिलवा दिया। भाजपा का यह कदम चुनाव में जोखिम से बचने के तौर पर देखा जा रहा है।

BJP Leaders Family Member in Maharashtra Chunav 2024

महायुति गठबंधन सीट शेयरिंग (Mahayuti Alliance Seat Sharing)

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन में BJP, शिंदे शिवसेना, अजीत पवार NCP एक साथ चुनाव लड़ रही है। महाराष्‍ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से सीट शेयरिंग फॉमूले के हिसाब से भाजपा 155-160 सीटों, शिंदे शिवसेना 85-90 और एनसीसी (अजीत पवार) 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024: किस नेता के परिजन को टिकट

श्रीजया चव्‍हाण, भाजपा उम्‍मीदवार भोकर (Sreejaya Ashok Chavan, BJP candidate Bihar)
महाराट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चव्‍हाण की बेटी श्रीजया चव्‍हाण को पिता की सीट भोकर से टिकट दिया गया है। नांदेड़ जिले की भोकर सीट से अशोक चव्‍हाण चुनाव लड़ चुके हैं। चव्हाण लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्‍वाइन कर ली। फिलहाल भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं।

Who is Sreejaya Ashok Chavan

नीतेश राणे, भाजपा उम्‍मीदवार कंकावली (Nitesh Rane, BJP candidate Kankavli)

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कोंकण क्षेत्र के के दिग्‍गज नेता नारायण राणे के बेटे नीतेश को भी टिकट। नीतेश राणे को भाजपा ने सिंधुदुर्ग में कांकावली सीट से टिकट दिया है।

अमल महाडिक, भाजपा उम्‍मीदवार कोल्‍हापुर दक्षिण (Amal Mahadik, BJP candidate Kolhapur South)

महाराष्‍ट्र से राज्‍यसभा सांसद धनंजय महाडिक के छोटे भाई अमल महाडिक को भी भाजपा ने टिकट दिया है। ये महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 में कोल्‍हापुर दक्षिण सीट से मैदान में उतरेंगे।

Maharashtra BJP List

संतोष दानवे, भाजपा उम्‍मीदवार भोकरदन (Santosh Danve, BJP candidate Bhokardan)

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जालना जिले की भोकरदन से उम्मीदवार बनाया गया है।

संभाजी पाटील निलंगेकर, भाजपा उम्‍मीदवार, निलंगा (Sambhaji Patil Nilangekar, BJP candidate, Nilanga)

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी नेताओं की तीसरी पीढ़ी भी मैदान में है। पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल निलंमेकर के पोते संभाजी पाटील को निलंगा से टिकट दिया गया है।

Maharashtra BJP List

विनोद शेलार, भाजपा उम्‍मीदवार मलाड (Vinod Shelar, BJP candidate from Malad)

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मुम्‍बई भाजपा अध्‍यक्ष आशीष सेलार खुद तो बांद्रा पश्चिम से टिकट हासिल की है, साथ ही भाई विनेश शेलार को मलाड़ पश्चिम से भाजपा उम्‍मीदवार बनवा दिया।

Maharashtra BJP List

सुलभा गायकवाड, भाजपा उम्‍मीदवार कल्‍याण पूर्व (Sulabha Gaikwad, BJP candidate for Kalyan East)

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कल्‍याण पूर्व सीट से सुलभा गायकवाड को दिया है। ये विधायक गणपत गायकवाड की पत्‍नी है। गणपत गायकवाड पर शिंदे सेना के नेता पर पुलिस थाने में गोली चलाने का आरोप है।

Maharashtra BJP List

राणा जगजीत सिंह, भाजपा उम्‍मीदवार तुलजापुर (Rana Jagjit Singh, BJP candidate from Tuljapur)

अजीत पवार के करीबी पद्म सिन्हा पाटिल के बेटे राणा जगजीत सिंह को टिकट दिया गया है। इनको महाराष्‍ट्र के उस्मानाबाद जिले के तुलजापुर सीट से मैदान में उतारा है।

Maharashtra BJP List

सिद्धार्थ शिरोले, भाजपा उम्‍मीदवार, शिवाजीनगर (Siddharth Shirole, BJP candidate, Shivajinagar)

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्व सांसद अनिल शेरोले के बेटे सिद्धार्थ शिरोले भी भाजपा विधायक बनने वालों की दौड़ में हैं। इनको पुणे शहर के शिवाजीनगर से टिकट दिया गया है।

Maharashtra BJP List
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+