Maharashtra Chunav 2024: लोकसभा में हारे हुए BJP नेताओं पर विधानसभा चुनाव में दांव, इसलिए दिया टिकट?
Maharashtra BJP Candidates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की पार्टी भाजपा सत्ता में वापसी के लिए हर संभव सियासी दांव लगा रही है। इसकी एक झलक 20 अक्टूबर को जारी भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में देखने को मिली है। भाजपा ने न केवल बीजेपी के दिग्गज नेताओं के बेटा-बेटी, पत्नी व भाई तक को मैदान में उतार दिया बल्कि लोकसभा चुनाव में हारे हुए नेताओं तक को टिकट दिया है।
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जिन पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024, उत्तर प्रदेश व राजस्थान उपचुनाव की सीटों के साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मतों की गिनती की जाएगी। उसी दिन नतीजे जारी होंगे। आइए जानते हैं कि कौनसे उम्मीदवार हैं, जो लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाए, मगर अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं?

सुधीर मुनगंटीवार, भाजपा उम्मीदवार बल्लारपुर (Sudhir Mungantiwar, BJP candidate Ballarpur)
महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन के चंद्रपुर जिले में बल्लारपुर विधनसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने सुधीर मुनगंटीवार को टिकट दिया है। सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। चंदपुर सीट एससी के लिए रिजर्व है।
साल 2023 में सांसद धनोरकर के निधन के बाद चंद्रपुर संसदीय सीट खाली हो गई थी। उपचुनाव में प्रतिभा धनोरकर पर दांव लगाया। भाजपा ने सुधीर मुनगंटीवार को उतारा था। सुधीर को 4,58,004 व प्रतिभा को 718,410 वोट मिले। हार-जीत का अंतर 2,60,406 वोट रहा।
मिहिर कोटेचा, भाजपा उम्मीदवार, मुलुंड (Mihir Kotecha, BJP candidate, Mulund)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्मीदवारों की सूची में मिहिर चंद्रकांत कोटेचा का भी नाम है। लोकसभा चुनाव 2024 में मिहिर कोटेचा को मुम्बई पूर्वाततर सीट से हार का सामना करना पड़ा था। SHS(UBT) के संजय दीना पाटील ने 450937 और मिहिर कोटेचा ने 421076 वोट हासिल किए थे। हार-जीत का अंतर 29861 वोट रहा था।
महायुति गठबंधन सीट शेयरिंग (Mahayuti Alliance Seat Sharing)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन में BJP, शिंदे शिवसेना, अजीत पवार NCP एक साथ चुनाव लड़ रही है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से सीट शेयरिंग फॉमूले के हिसाब से भाजपा 155-160 सीटों, शिंदे शिवसेना 85-90 और एनसीसी (अजीत पवार) 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications