Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र की महाभारत में BJP ने उतारीं 13 महिलाएं, पूर्व CM की पोती से लेकर MLA भी
Maharashtra BJP Candidates: महाराष्ट्र की महाभारत में योद्धाओं को उतारे जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा ने 99 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के भाजपा ने पहली सूची में कई मौजूदा महिला विधायकों समेत 13 महिलाओं को भी टिकट दिया है। इनमें महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण भी शामिल है।
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जिन पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव के मतों की गिनती की जाएगी। उसी दिन नतीजे जारी होंगे। महायुति गठबंधन के सीट शेयरिंग में भाजपा को 155-160 सीटें मिली हैं जबकि शिंदे शिवसेना 85-90 और एनसीसी (अजीत पवार) 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: लोकसभा में हारे हुए BJP नेताओं पर विधानसभा चुनाव में दांव, इसलिए दिया टिकट?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 कितना अलग है?
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव इतिहास में साल 2024 में पहली बार हो रहा है कि छह बड़ी पार्टियां एक साथ चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस, भाजपा, शिंदे शिवसेना, उद्धव ठाकरे शिवसेना, अजित पवार एनसीपी और शरद पवार एनसीपी। छहों पार्टियां मिलकर महाराष्ट्र में महायुति व महाविकास अघाड़ी नाम से गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। वर्तमान में भाजपा, शिंदे शिवसेना, अजित पवार एनसीपी महाराष्ट्र की सत्ता में है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा महिला उम्मीदवार
1. श्रीजय अशोक चव्हाण, भोकर सीट से भाजपा उम्मीदवार
2. मंदा विजय म्हात्रे, बेलापुर सीट से भाजपा उम्मीदवार
3. मनीषा अशोक चौधरी, दहिसर सीट से भाजपा उम्मीदवार
4. विद्या जयप्रकाश ठाकुर, गोरेगांव, भाजपा उम्मीदवार
5. माधुरी सतीश मिसाल, पार्वती सीट से भाजपा उम्मीदवार
6. मोनिका राजीव राजले, शेवगांव सीट से भाजपा उम्मीदवार
7. प्रतिभा पचपुते, श्रीगोंडा से भाजपा उम्मीदवार
8. नमिता मूंदड़ा, कैज (अजा) सीट से भाजपा उम्मीदवार
9. मेघजा बोर्डिकर, जिंतूर सीट से भाजपा उम्मीदवार
10. अनुराधा ताई अतुल चव्हाण, फुलंबरी सीट से भाजपा उम्मीदवार
11. सीतामार्ग महेश हिरे, नासिक पश्चिम सीट से भाजपा उम्मीदवार
12. सुलभा कालू गायकवाड़, कल्याण पूर्व सीट से भाजपा उम्मीदवार
13. श्वेता विद्याधर महाले, चिखली सीट से भाजपा उम्मीदवार
यह भी पढ़़ें- Maharashtra Chunav 2024: लोकसभा में हारे हुए BJP नेताओं पर विधानसभा चुनाव में दांव, इसलिए दिया टिकट?












Click it and Unblock the Notifications