Maharashtra: कौन हैं Aditi Tatkare? जो बनीं शिंदे-फडणवीस-अजीत पवार सरकार में पहली महिला मंत्री

Who is NCP leader Aditi Tatkare: महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। शिवसेना में टूट के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में भी दरार आ गई है। एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने अपने साथ पार्टी के विधायकों के साथ महाराष्ट्र की बीजेपी-शिंदे सरकार को अपना समर्थन दे दिया।

अजित पवार के एनडीए सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल सहित कुल 9 लोगों ने नेताओं ने महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान एक नाम ऐसा भी जिसने सबको हैरान कर दिया। अजित खेमे की एनसीपी नेता अदिति तटकरे ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

 NCP leader Aditi Tatkare

एनसीपी नेता अदिति तटकरे शिंदे-फडणवीस-अजित सरकार में पहली महिला मंत्री बनी हैं। सूत्र के मुताबिक उपमुख्यमंत्री अजित पवार को 40 NCP विधायकों और NCP के 6 एमएलसी का समर्थन प्राप्त है। इधर, महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में अदिति तटकरे एकमात्र महिला विधायक हैं।

कौन हैं अदिति तटकरे?
अदिति सुनील तटकरे को 24 अक्टूबर 2019 को श्रीवर्धन से महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में चुना गया था। वह महाराष्ट्र के रोहा शहर से हैं। अदिति ने 26 नवंबर 2019 को विधायक पद की शपथ ली थी।

अदिति 2017 से 2019 तक रायगढ़ जिला परिषद की अध्यक्ष रहीं। 30 दिसंबर, 2019 - 29 जून 2022 तक वह महाराष्ट्र राज्य सरकार की मंत्री रहीं। अदिति ने पर्यटन, सूचना और जनसंपर्क, कानून और न्यायपालिका सहित कई विभागों को संभाला है।

NCP leader Aditi Tatkare family

उनके पिता तटकरे (67) सांसद बनने से पहले लंबे समय तक विधायक रहे थे। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस-एनसीपी डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जल संसाधन, ऊर्जा और वित्त जैसे मंत्रालय संभाले।

इन एनसीपी नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

अदिति ने अपनी पार्टी के अन्य सदस्यों छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, दिलीप वाल्से पाटिल, धनंजय मुंडे, अनिल भाईदास पाटिल, बाबूराव अत्रम और संजय बनसोडे के साथ मंत्री पद की शपथ ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+