जानिए कौन हैं सरेआम इंजीनियर को थप्पड़ मारने वाली MLA Geeta Jain? वीडियो वायरल हुआ तो आईं चर्चाओं में

MLA Geeta Jain: विधायक गीता जैन इन दिनों सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि मीडिया तक की सुर्खियों में छाई हुई हैं। सभी जगह गीता जैन (Geeta Jain) के नाम की चर्चा हो रही है। दरअसल, उनके नाम की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने सरेआम महानगर पालिका के इंजीनियर को थप्पड़ मार दिया था।

bjp-mla-geeta-bharat-jain

इंजीनियर को थप्पड़ने वाली विधायक गीता जैन के बारे अब सभी लोग जानना चाहते हैं। तो आइए जानते है कौन हैं विधायक गीता जैन...?

कौन हैं विधायक गीता जैन?
गीता भारत जैन (Geeta Bharat Jain) का जन्म 5 जुलाई 1964 मुंबई के अंधेरी में हुआ था। वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। गीता जैन के पिता जोगेश्वरी में कपड़े की खुदरा दुकान चलाते थे। अंधेरी से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद गीता जैन ने साल 1984 में पीवीटी पॉलिटेक्निक कॉलेज, मुंबई से मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा के साथ स्नातक किया था। अगस्त 1984 में उन्होंने भरत जैन से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं।

जानिए गीता जैन का राजनीतिक सफर
गीता भारत जैन ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य के रूप में की थी। बीजेपी में रहते हुए उन्होंने फरवरी 2015 से अगस्त 2017 तक मीरा-भायंदर शहर की मेयर के रूप में कार्य किया। इसके बाद बीजेपी छोड़कर साल 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मीरा-भायंदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कराई। उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने पर गीता जैन ने शिवसेना का अपना समर्थन दिया और एक साब बाद खुद शिवसेना में शामिल हो गईं। हालांकि, शिवसेना में आतंरिक संघर्ष बढ़ने पर उन्होंने 22 जून 2022 को शिव सेना का साथ छोड़ भाजपा का दामन थम लिया था।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, गीता जैन के विधानसभा क्षेत्र मीरा-भाइंदर के काशीमीरा इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ महानगरपालिका की तरफ से मुहिम चलाई जा रही थी। एमबीएमसी इंजीनियर शुभम पाटिल अपने एक साथी के साथ अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए काशीमीरा गए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी नोटिस के उनकी झोपड़ियों को तोड़ा जा रहा है और उन्हें जबरन हटाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही विधायक गीता जैन मौके पर पहुंची थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खबर के मुताबिक, उन्होंने डिमोलिशन टीम से बात की। इसी दौरान यहां कार्रवाई कर रहे एक इंजीनियन की क्लास लेने लगी। इसके बाद भी उनका गुस्सा यहीं थमा और उन्होंने इंजीनियर को कैमरे के सामने थप्पड़ मार दिया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ देखा सकता है कि वह पाटिल की शर्ट खींचती है और उसे थप्पड़ मारती है। हालांकि, इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

गीता जैन ने दी सफाई
गीता जैन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो ट्वीट कर इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में किसी भी घर को नहीं तोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके बावजूद ये लोग एक महिला का घर तोड़ रहे थे। महिला ने मुझसे मदद मांगी थी। उन्होंने बताया कि जब वह अधिकारियों से बात कर रहीं थी तब वह इंजीनियर हंस रहा था। पीड़ित महिला रो रही थी और उन्हीं के सामने ये हंस रहा था। इससे मुझे गुस्सा आ गया और मैंने थप्पड़ जड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+