कौन हैं जितेश अंतापुरकर? जिन्‍होंने महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस से दिया झटका, भाजपा में हुए शामिल

Who is Jitesh Antapurkar: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्‍ट्र के देगलूर से कांग्रेस विधायक जितेश अंतापुरकर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था और आज शुक्रवार को ही भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विधायक जितेश ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा ऐसी अटकलों के बीच दिया है जब कांग्रेस द्वारा जितेश समेत अन्य कांग्रेस विधायकों पर जांच की जा रही है। विधान परिषद और राज्यसभा चुनावों में कुछ कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की जानकारी मिली थी जिनमें विधायक अंतापुरकर भी शामिल थे।

Jitesh Antapurkar

भाजपा में शामिल होते ही जितेश ने किया बड़ा दावा

जितेश अंतापुरकर ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहाकांगे्स में कई नेता नाराज है और आनेवाले समय मे कांग्रेस के कितने लोग भाजपा में शामिल होते हैं, इसका जल्‍द खुलासा होगा।

कौन हैं जितेश अंतापुरकर?

जितेश अंतापुरकर ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देगलूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की। ​​अपने पूरे राजनीतिक जीवन में, वे कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादार रहे और अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक कल्याण के मुद्दों को प्राथमिकता दी, और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ घनिष्ठ संवाद बनाए रखा।

शिंदे से की थी मुलाकात, अब भाजपा में हुए शामिल

हाल ही में अंतापुरकर और हीरामन के सह्याद्री गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने की खबरें आई थीं। इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर अंतापुरकर ने कांग्रेस छोड़ने के किसी भी इरादे से इनकार किया था लेकिन शुक्रवार को इस्‍तीफा देने के बाद वो भाजपा में शामिल हो गए।

टिकट कटने का डर सता रहा था

चर्चा है कि अंतापुरकर ने कांग्रेस से इस्तीफा आगामी विधानसभा चुनावों में अपना भविष्‍य सुरक्षित करने के लिए किया है। माना जा रहा है। उन्‍होंने ये इस्‍तीफा महाराष्‍ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने की चिंता के कारण दिया है। क्‍योंकि कांग्रेस पार्टी को जितेश अंतापुरकर को लेकर संदेह था कि वे क्रॉस वोटिंग करने वालों में शामिल थे, जिसके कारण जितेश को कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट न देने का फैसला किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+