कोल्हापुर हिंसा: गोडसे-आप्टे की औलाद कौन? फडणवीस के 'औरंगजेब' वाले बयान पर ओवैसी का सवाल

7 जून को दो गुटों के बीच महाराष्ट्र के कोल्हापुर में झड़प हुई। जिसके बाद कर्फ्यू जैसे हालात बन गए। इसको लेकर फडणवीस ने कहा कि अचानक ही औरंगजेब की औलादें पैदा हुई हैं। इसपर ओवैसी ने पलटवार किया है।

Asaduddin Owaisi

Kolhapur Violence: औरंगजेब और टीपू सुल्तान के संदर्भ में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद महाराष्ट्र के कोल्हापुर में तनाव बढ़ा। जिसको लेकर राजनीतिक दलों में जुबानी जंग भी शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के 'औरंगजेब की औलादों' वाले बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कटाक्ष किया। कहा कि नाथूराम गोडसे और वामन शिवराम आप्टे की संतान कौन हैं?

आपको बता दें कि बीती 7 जून को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया था। इसके बाद फडणवीस ने कहा था कि महाराष्ट्र के कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हुई हैं। कुछ लोग औरंगजेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इससे समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है वह हम तलाशेंगे।

शरद पवार ने कहा- राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं

उधर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने कहा कि कोल्हापुर की घटना पर राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं है। दुर्भाग्य से, कुछ लोगों ने ऐसी स्थिति बनाई है। यह समाज के लिए सही नहीं है। आम लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। इसमें राजनीति की कोई आवश्यकता नहीं है। जब इसकी जांच की जाएगी, तो सच्चाई सबके सामने आएगी।

शिंदे ने की शांती की अपील

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सरकार की जिम्मेदारी पर जोर दिया। जनता से अमन-चैन की अपील की। शिंदे ने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार जिम्मेदार है। मैं जनता से भी शांति और शांति की अपील करता हूं। पुलिस की जांच चल रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+