कौन हैं बच्चू कडू? जिन्‍हें भाजपा नेता नवनीत राणा ने बताया ब्लैकमेलर और सुपारीबाज

Maharashtra Bachchu Kadu vs Navneet randa: लोकसभा चुनाव 2024 में हार मिलने के बाद भाजपा नेता नवनीत राणा एक बार फिर अपनी हार का ठीकरा बच्‍चू कडू पर फोंड दिया है।

इसके साथ ही नवनीत राणा ने आरोप लगाया कि बच्‍चू कडू लोगों को गिराने की सुपारी लेते हैं। नवनीत राणा ने बच्‍चू कडू को ब्लैकमेलर तक कह डाला है। आइए जानते हैं कौन हैं बच्‍चू कडू और महाराष्‍ट्र विधानसभा से पहले नवनीत राणा इस पर क्‍यों भड़की हैं?

Who is Bachchu Kadu

बच्‍चू और नवनीत राणा

बता दें बच्‍चू कडू की भाजपा नेता नवनीत राणा के साथ-साथ रवि राणा के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। दोनों के बीच अक्सर बहस और एक-दूसरे की आलोचना आम बात है।

राणा ने अपनी हार के लिए बच्‍चू को ठहराया जिम्‍मेदार

लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली नवनीत राणा ने अपनी इस हार के लिए बच्चू कडू को जिम्मेदार ठहराया है क्योंकि उन्होंने महागठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद अपनी पार्टी का उम्मीदवार मैदान में उतारा था।

कडू पर राणा ने बोला हमला

अमरावती के पटरावाड़ा में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान अब नवनीत राणा ने बच्चू कडू की कड़ी आलोचना की और भविष्य में बदला लेने की बात भी कहीं। उन्होंने कडू को बहादुर लेकिन सुपारीबाज विध्‍वंसकारी नेता बताया।

लोगों को गिराने की सुपारी लेते हैं

नवनीत राणा ने कहा "मैं लोकसभा हारने के बाद पहली बार आई हूं। कुछ सुपारी लेने वाले बहादुरों ने मुझे गिराने की सुपारी ली है। राणा ने कहा यहां हमारे कुछ भाई हैं, जो किसी को गिराने की सुपारी लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि वे कौन हैं? सभी जानते हैं।

बच्चू कडू सुपारी बहादुर नेता

नवनीत राणा ने विधायक बच्चू कडू का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि उन्‍होंने अपने परिवार की सात पीढ़ियों के लिए रोजगार की व्यवस्था की है, जबकि अचलपुर के लोगों की उपेक्षा की है। राणा ने सवाल किया कि क्‍या इस बार के चुनाव में सुपारी बहादुर को निर्वाचन क्षेत्र से बाहर किया जाएगा। क्या सुपारी बहादरा को अचलपुर निर्वाचन क्षेत्र से बाहर किया जाएगा या नहीं? उन्होंने काडू को टोडी बहादुर, ब्लैकमेलर, सुपारीबाज, ढोंगी, गरुड़ी भी कहा।

बीस साल में सिर्फ भ्रष्टाचार से पैसा कमाया

नवनीत राणा ने कहा अचलपुर विधानसभा क्षेत्र में बीस साल में एक भी उद्योग नहीं आया। बच्‍चू कडू के मंत्री रहते हुए फिनले मिल बंद हो गयी। वे भी इसे शुरू नहीं कर सके। उन्‍होंने आरोप लगाया सुपारी बहादुर ने बीस साल में सिर्फ भ्रष्टाचार से पैसा कमाया। एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं दिया गया।

कौन हैं बच्‍चू कडू?

अमरावती की राजनीति में विधायक बच्चू कडू प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख हैं और अचलपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। इनका पूरा नाम ओमप्रकाश बाबाराव कडु है। याद रहे अचलपुर विधानसभा क्षेत्र अमरावती का हिस्सा है और बच्‍चू कडु 2004 से 2019 तक लगातार चार बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए हैं

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से हारी थी नवनीत राणा

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अमरावती सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा को कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े ने हराया था। वानखेड़े ने कांटे की टक्कर में 19,731 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+