कौन हैं अरविंद सावंत? जिन्‍होंने मशहूर फैशन डिजाइनर शिवसेना उम्‍मीदवार शाइना एनसी को कहा 'इंपोर्टेड माल'

Maharashtra elections 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत चर्चित सेलिब्रेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर शाइना एनसी को 'इंपोर्टेड माल' कह कर बुरे फंस चुके हैं। क्‍योंकि मुंबादेवी सीट से शिवसेना उम्‍मीदवार शाइना एनसी ने अरविंद सावंत के खिलाफ पुलिस में उनके खिलाफ एफआई दर्ज करवा दी है।

अरविंद सावंत द्वारा चुनाव से पहले शिंदे गुट वाली शिवसेना उम्‍मीदवार शाइना एनसी पर की गई अभद्र टिप्‍पणी को लेकर ठाकरे की शिवसेना बुरी तरह घिर चुकी है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्‍या है और शाइना सावंत को 'इंपोर्टेड माल' कहने वाले शिवसेना (यूटीबी) सांसद अरविंद सावंत कौन हैं?

arvind sawant

क्‍यों शाइना को बोला 'इम्‍पोर्टेड माल'?

गौरतललब है कि मशहूर फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की पहचान भाजपा की एक तेजतर्रार नेता और प्रवक्‍ता के रूप में रही है। शाइना इसी सप्‍ताह नामांकन के आखिरी दिन अचानक भाजपा छोड़ महायुति की सहयोगी शिवसेना में शामिल हो गई हैं क्‍योंकि सीट शेयरिंग में मुंबा देवी सीट एकनाथ शिंदे की शिवसेना के हिस्‍से में चली गई थी। जिस कारण उन्‍होंने अंत समय में पार्टी बदली और शिंदे की शिवसेना ने उन्‍हें मुंबादेवी से चुनाव मैदान में खड़ा कर दिया।

अरविंद सावंत ने क्‍या कहा?

विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ कर शिवसेना में शामिल होने पर ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी पर ये विदेशी माल वाली टिप्‍पणी की। सावंत ने मुंबा सीट के कांग्रेस उम्‍मीदवार अमीन पटेल के लिए प्रचार करते हुए शाइना शिंदे पर तंज कसते हुए कहा "हमारे यहां चुनाव में इंपोर्टेड माल नहीं चलता है, हमारे यहां ओरजिनल माल ही चलता है, अमीन पटेल ओरिजनल उम्‍मीदवार हैं।"

कौन हैं अरविंद सावंत?

हाल ही में संपन्‍न हुए लोकसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत ने लगातार तीसरी बार मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट जीती। सावंत ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट की यामिनी जाधव से 52,673 वोटों से हरा कर जीत हासिल की थी। ​​

अरविंद सावंत की जन्‍म और पढ़ाई

अरविंद सावंत का जन्म 31 दिसंबर, 1951 को गणपत पांडुरंग और आशालता सावंत के घर हुआ था। उन्होंने मुंबई के भवन कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की। शुरुआत में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड में इंजीनियर के रूप में अपना करियर बनाने वाले सावंत का राजनीति में प्रवेश उनकी तकनीकी पृष्ठभूमि से एक महत्वपूर्ण बदलाव था।

ये भी पढ़ें- महिला हूं माल नहीं! उद्दव की शिवसेना यूबीटी के सांसद के बयान पर आगबबूला हुईं शाइना एनसी

अरविंद सावंत का राजनीतिक करियर

  • अरविंद सावंत 1968 में शिवसेना में शामिल हुए।
  • सावंत ने 1995 में अपनी नौकरी छोड़कर शिवसेना में पूर्ण समय के लिए राजनीतिक शुरू कर दी।
  • 1996 में दो बार एमएलसी चुने गए।
  • मुंबई नगर निगम में पार्टी की कम संख्या के कारण बाद के चुनाव में झटका लगने के बावजूद, सावंत पार्टी के 2010 में इसके प्रवक्ता बन गए।
  • 2014 में शिवसेना के टिकट पर मुंबई दक्षिण सीट से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा और कांग्रेस के मिलिंद मुरली देवड़ा को 128,000 मतों के अंतर से हराया।
  • 2019 में, सावंत ने 421,937 वोट हासिल किए और कांग्रेस के मिलिंद मुरली देवड़ा से लगभग 100,000 वोटों से जीत हासिल की।
  • 2019 में उद्योग और वाणिज्य मंत्री के रूप में सावंत का कार्यकाल संक्षिप्त रहा, क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच तनाव के बीच उन्होंने 11 नवंबर, 2019 को इस्तीफा दे दिया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+